अब क्या होगा विराट का?
पंडया का छोड़ा कोहली ने साथ दिया ये बयान !
फुटबॉल फीवर!एशिया कप में क्या खेलेगा भारत?
पूर्व मिडफील्डर रेनेडी सिंह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि भारतीय टीम अपने अगले मैच से अंक लेकर एएफसी एशियाई कप के नाकआउट चरण में जगह पक्की करने में सफल रहेगी। भारत ने ग्रुप चरण के पहले मैच में थाईलैंड को 4-1 से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था लेकिन दूसरे मैच में उन्हें मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 0-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस टूर्नामेंट के भारत में प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स से विशेषज्ञ के तौर पर जुड़ने वाले रेनेडी ने कहा , ‘‘ मैं भारत को नाकआउट दौर में देखना
हरभजन सिंह भड़के पांड्या और के एल राहुल पे !बोले कुछ ऐसा
कप्तान विराट कोहली ने भी उनकी टिप्पणियों को अनुचित करार दिया जिसके कुछ घंटे बाद ही पंड्या और राहुल को भारतीय क्रिकेट प्रशासकों की कमिटी ने निलंबित कर दिया। एक निजी चैनल से बात करते हुए भज्जी ने कहा, ‘हम यहां तक कि अपने दोस्तों के साथ इस तरह की बातें नहीं करते और वे सार्वजनिक तौर पर टेलीविजन पर ऐसी बातें कर रहे थे। अब लोग सोच सकते हैं कि क्या हरभजन सिंह ऐसे ही थे, क्या अनिल कुंबले ऐसे ही थे और क्या सचिन तेंदुलकर .....।’
पंड्या ने कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया और यह भी बताया कि वह इस मामले में अपने परिजनों के साथ भी खुलकर बात करते हैं। राहुल अपने संबंधों के बारे में जवाब देने में हालांकि अधिक संयमित दिखे। जब कार्यक्रम के मेजबान करण जौहर ने पूछा कि क्या उन्होंने ‘ऐसा साथियों के कमरे में किया’ तो पंड्या और राहुल दोनों ने हां में जवाब दिया। हरभजन ने कहा, ‘पंड्या कब से टीम में है जो वह टीम संस्कृति को लेकर इस तरह से बात कर रहा है।’
फुटबॉल में मेसी ने जीता अवार्ड सबको किया पीछे!
बार्सिलोना। पिछले सत्र में यूरोप में सर्वाधिक गोल करने की वजह से स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने रिकॉर्ड 5वीं बार गोल्डन शू अवॉर्ड हासिल किया। मेसी ने बार्सिलोना की ओर से 68 मैचों में सर्वाधिक 34 गोल किए और उन्होंने इस अवॉर्ड के लिए लिवरपूल के मोहम्मद. सलाह और टॉटनहम के हैरी केन को पछाड़ा।
चार बार यह अवॉर्ड जीतने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड की तरफ से 52 मैचों में 26 गोल किए। बार्सिलोना में यह अवॉर्ड हासिल करने के बाद मेसी ने कहा कि शुरू में मुझे इसकी बिलकुल भी आशा नहीं थी। मैंने पेशेवर फुटबॉल खेलने और सफल होने का सपना देखा था। मैं इस खेल से प्यार करता हूं लेकिन मैंने कभी सोचा नहीं था कि मुङो इतना कुछ मिलेगा।
इस समारोह में बार्सिलोना के प्रमुख जोसेफ मारिया बाटरेमेउ के अलावा सर्जियो बास्किट्स और सर्जी रॉबटरे जैसे स्टार खिलाड़ी भी मौजूद थे।
Blogsetu Rank
BREAKING NEWS
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) :
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
Labels
Sponsor
IndiaE.in









