लालू हँसे की मोदी फँसे
जहजवा ही चुराकर खाने लग गए, वो भी लड़ाकू. गजबे बा
सरकार और विपक्ष दोनों की तरफ से प्रतिदिन आरोप-प्रत्यारोप जारी है
लालू भी अब राफेल के मुद्दे पर सरकार को घेरने वालों में शामिल हो गए हैं.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और चारा घोटाला के कई मामलों में सजाकाट रहे लालू प्रसाद सोमवार को राफेल सौदे में कथित घपले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. लालू ने ट्वीट कर अपने अंदाज में लिखा, "जहजवा ही चुराकर खाने लग गए, वो भी लड़ाकू. गजबे बा. " फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद का साक्षात्कार दुनिया के कई टीवी चैनलों पर प्रसारित होने के बाद राफेल सौदे को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों की तरफ से प्रतिदिन आरोप-प्रत्यारोप जारी है. भ्रष्टाचार के मामले में सजायाफ्ता लालू भी अब राफेल के मुद्दे पर सरकार को घेरने वालों में शामिल हो गए हैं. लालू ने इससे पहले भी ट्वीट कर राफेल मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा था.