सैफ के कंधों पर तैमूर की सवारी!देखें तस्वीरे
करीना हुई तैमुर की वजह से ट्रोल !
सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड है। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। तैमूर जहां भी जाते हैं भीड़ उनके पीछे चल देती है। तैमूर का मासूम अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है। तैमूर जब भी घर से बाहर निकलते हैं, तो ज्यादातर उनकी नन उनके साथ दिखाई देती हैं। इसी के चलते बीते दिनों लोगों ने करीना को ‘खराब मां’ कहकर ट्रोल कर दिया था। अब करीना ने अपने शो के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
तैमूर अली खान ने किया मीडिया को देखकर की अजीब सी हरकत !
लेकिन इस बार तैमूर अली खान ने कुछ ऐसा किया है जो इससे पहले नहीं किया था. हाल ही में तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपनी मम्मी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ स्पॉट किए गए. इस दौरान वो बड़ी तेजी से कदम बढ़ाकर चल रहे थे और तभी फोटोग्राफर्स ने उनको अवाज दिया, लेकिन तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ने उनको इगग्नोर कर दिया और अपनी मम्मी के साथ आगे बढ़ गए.
तैमूर का बर्थडे एल्बम देखें, और कैसे की सवारी घोड़े की नन्हे तैमूर ने
तैमूर का स्पोर्ट्स डे देखें वीडियो
यहां हम बात कर रहे हैं सबसे क्यूट स्टारकिड तैमूर अली खान की जो सोशल मीडिया पर धमाल करते रहते हैं वो भी महज अपनी तस्वीरों से। इस बार जो तस्वीरें सामने आई हैं वो स्पोर्ट्स डे की हैं।
जी हां, स्पोर्ट्स डे के मौक पर स्पोर्ट्स में तैमूर ने भी हिस्सा लिया। कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें खास बात यह है कि, एक तरफ जहां मम्मी करीना कपूर खान बेटे को रनिंग को लेकर गाइडेंस दे रही हैं वहीं तैमूर भी बड़े ध्यान से सुन रहे हैं। आगे क्या होता है आपको तस्वीरों के साथ-साथ बताते हैं। करीना बेटे तैमूर को स्पोर्ट्स डे के मौके पर पार्टिसिपेट करने के लिए ले जा रही हैं।
सैफ ने कराये तैमूर को इनके दर्शन देखें तस्वीरें!
तैमूर की ताजा तस्वीरें !
तैमूर को लेके कही ये बड़ी बात उनकी दादी ने
तैमूर को लेकर चिंतित हैं शर्मिला टैगोर
तैमूर के बारे में पूछने पर शर्मिला टैगोर ने कहा, 'मैं उसके बारे में थोड़ी चिंतित रहती हूं। हमारे परिवार के सभी लोग मीडिया अटेंशन रहे हैं, लेकिन तैमूर अभी इन सबके लिए बहुत छोटा है। अभी उसको कुछ पता नहीं चलता क्या हो रहा है, लेकिन जब वो बड़ा होगा और उसे ये अंटेशन नहीं मिलेगी तो शायद इससे उस पर कोई प्रभाव पड़े। तो इन सबको लेकर हम थोड़ा परेशान रहते हैं। लेकिन जैसे कि सारा कहती है कि हम इस बारे में क्या कर सकते हैं। हां, लेकिन मेरी मीडिया से सिर्फ ये रिक्वेस्ट है कि वो थोड़ा और सेंसिटिव हो तैमूर को लेकर।'
तैमूर की शक्ल की आयी डॉल बाजार में
फिल्मी सितारों के नन्हें-मुन्ने बच्चे अब मीडिया सेलिब्रिटी हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या, संजय दत्त-मान्यता के जुड़वां इकरा और शाहरान, शाहरुख खान-गौरी का बेटा अबराम, आमिर खान-किरण राव का बेटा आजाद, शाहिद कपूर-मीरा की बेटी मीशा से लेकर सैफ अली खान-करीना कपूर का बेटा तैमूर सोशल मीडिया के सुपर सितारे हैं, लेकिन इनमें दो साल का तैमूर लोकप्रियता के शिखर पर है। पिछले हफ्ते जब तैमूर के जैसी दिखने वाली गुड़िया के बाजार में उतरने की खबर आई, उससे पहले सैफ एक टीवी शो में बता चुके थे कि उनके नन्हें बेटे की तस्वीरों की बहुत डिमांड है।
मीडिया फोटोग्राफरों, पैपराजी से तैमूर की तस्वीरें लोग 1500 रुपये तक देकर खरीदते हैं। पैपराजी भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि नन्हा तैमूर आज की तारीख में कई ए लिस्ट एक्टरों से बड़ा सेलिब्रिटी है और यह बात उसके माता-पिता के लिए सिरदर्द बन गई है। सैफ कहते हैं कि अगर उनका बस चलता तो तैमूर नाम का ही कॉपीराइट करा लेते। हालात यह हैं कि मुंबई में पैपराजी पूरी तरह से तैमूर की टाइमिंग को फॉलो करते हैं। उन्हें तैमूर के घर से निकलकर स्कूल जाने, स्कूल से आने का समय पता है। वह जानते हैं कि तैमूर के घर कौन रिश्तेदार आएंगे तो वह उनके साथ बाहर निकलेगा।
धीरे-धीरे समझदार होते तैमूर को भी यह फोटोग्राफर पहचान में आने लगे हैं और वह इन्हें देखकर हाथ हिलाता है, हैलो कहता है। सैफ-करीना इसे खतरे की घंटी मानते हैं और फोटोग्राफरों से अपील कर चुके हैं कि वह उनके बेटे का पीछा न करें और तस्वीरें न खींचें। परंतु मीडिया और सोशल मीडिया में तैमूर की तस्वीरों की मांग के पैपराजी आगे खुद को मजबूर बताते हैं। मुंबई के अंग्रेजी अखबारों में ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब किसी न किसी के पेज थ्री में तैमूर की तस्वीर नहीं होती।
तैमूर को आप भी खिला सकते हैं! आपको देना पड़ेगा इतने रुपये
जब सैफ अली खान को ये बात पता चली तो वो भी सुनकर चौंक गए । हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत के दौरान सैफ ने कंपनी को सुझाव देते हुए कहा, ‘कम से कम कंपनी को एक खिलौना तो मेरे घर भी भेजना चाहिए। मुझको खुशी है कि, मेरे बेटे के नाम से लोगों का भला हो रहा है।
सैफ आगे कहते हैं, 'बदले में मैं केवल मेरे बेटे की सेहत और खुशी की ही कामना करूंगा । तैमूर के नाम का ट्रेडमार्क बनाया जाना चाहिए।’ वहीं जब करीना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो भी इस खबर को सुनने के बाद हैरान रह गई थीं।
बता दें कि करीना नहीं चाहती हैं कि तैमूर की तस्वीरें लीक हों । बेबो अपने बेटे को नजर लगने से बचाना चाहती हैं । तैमूर की फोटो से करीना और सैफ की कमाई भी होती है । सैफ ने बताया था कि सोशल मीडिया पर तैमूर की जो तस्वीरें वायरल होती हैं उनकी एक फोटो की कीमत 1500 रुपए होती है।
सारा को ये अजीब सा नाम दिया है तैमूर ने!जानें क्या
मुंबई. Saif Ali Khan और उनकी पहली पत्नी की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में वे इसी सिलसिले में एक रेडियो स्टेशन पहुंचीं। सारा ने यहां फिल्म को तो प्रमोट किया ही, साथ ही यह भी बताया कि छोटे भाई तैमूर अली खान उन्हें क्या कहकर बुलाते हैं। सारा ने बताया कि तैमूर करीना को अम्मा, सैफ को अब्बा, इब्राहिम (सारा के भाई) को भाई और उन्हें देखते ही 'गोल' कहते हैं.
- सारा ने इंटरव्यू के दौरान अपनी सौतेली मां करीना कपूर की भी खूब तारीफ की। उन्होंने बताया कि करीना में काम और फैमिली के बीच बैलेंस बनाने का हुनर है। वे अपने बेटे तैमूर का ख्याल रखती हैं, पति सैफ अली खान का भी ख्याल रखती हैं, और साथ ही एक्टिंग करियर को लेकर चल रही हैं, जो कि अपने आप में बहुत बड़ी बात है। सारा की मानें तो करीना का यह हुनर उन्हें बहुत प्रभावित करता है। बता दें कि अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'केदारनाथ' 7 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
जब सारा से सवाल किया गया कि तैमूर उन्हें गोल क्यों कहते हैं, क्या आप गोल मटोल हो इसलिए। इसपर सारा पूछती हैं कि क्या वो वाकई इतनी मोटी दिखती हैं। इसपर सुशांत ने जवाब दिया कि तैमूर उन्हें गोल्ड कहते होंगे, क्योंकि उनमें बहुत चमक है, जिसके आगे न्यूकमर्स शर्माते हैं। सुशांत की यह बात सुन सारा कुछ शरमाई और फिर उनका शुक्रिया अदा किया।
तैमुर ने मनाया हेलोवीन festival !
बॉलीवुड के स्टार किड्स में सबसे चहेते बच्चे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को लेकर पेपराजी (कैमरापर्सन) में काफी क्रेज देखने को मिलता है. तैमूर अपने मुंबई वाले घर में काफी दिनों बाद लौटे हैं. पापा सैफ अली खान और मां करीना कपूर के साथ तैमूर कुछ दिनों से बाहर थे. तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नैनी के साथ गाड़ी से उतरते हैं और कैमरापर्सन की तरफ देखना शुरू कर देते हैं. कुछ देर तक देखने के बाद तैमूर को कैमरापर्सन्स ने हाय-हैलो कह कर बुलाया. इसके बाद जब वह वापस जाने लगे तो बाय कहते हुए हाथ से इशारा किया.
सैफ अली खान को तैमूर ये कह के बुलाते हैं.......
सैफ अली खान और करीना कपूर खान का बेटा तैमूर अली खान छोटी सी उम्र में सेलेब्रिटी हो गए हैं. वो बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड कहे जाते हैं. उनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. फैन्स तैमूर की तस्वीरें देखना पसंद करते हैं और उनके नाम से सोशल मीडिया पर अब तक तमाम अकाउंट्स बन चुके हैं जिन्हें यूजर्स लगातार अपडेट भी करते हैं. उनकी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं. अब खबरें हैं कि तैमूर सैफ अली खान को पापा कहकर नहीं बुलाते हैं.
दरअसल, सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'बाज़ार' के प्रमोशन में बिजी है. स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने खुलासा किया है कि तैमूर उन्हें पापा कहकर नहीं बुलाते.
सैफ अली खान ने बताया कि तैमूर बोलना सीख रहे हैं. वो हाय, अब्बा, बाय जैसे शब्द बोलते हैं, लेकिन वो मुझे पापा नहीं बोलते, बल्कि 'सर' कहकर बुलाते
नन्हें। तैमूर ने मनाई नवरात्रि! देखें तस्वीरें
तैमूर का नाम बदलके तेनालीराम होगा!
सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि हिंदुत्व ही इस देश की पहचान है और हम हर वो नाम बदल रहे हैं जो मुग़ल और मुस्लिम शासकों से जुड़ा है। इसी कड़ी में अगला नाम देश के लाडले और चहेते तैमूर का है। सरकार ने काफी सोच विचार के फैसला किया है कि तैमूर को उसका पुराना गौरव वापस दिलाया जाएगा।
लेकिन योगी सरकार के इस फैसले पर राजनीति भी तेज हो गई। कांग्रेस ने कहा है कि काम करने के बजाये योगी सरकार नाम बदलने में लगी है। योगी सरकार को कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे तैमूर का विकास हो। तैमूर की लम्बाई बढ़ाने के लिए एक वृहद् योजना बनाने के बजाये नाम बदल कर नौटंकी कर रही है। बहन मायावती ने योगी सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए योगी को दलित विरोधी बताया। बहन जी ने कहा कि तैमूर का नाम तेनालीराम की बजाये भीमूर क्यों नहीं रखा गया ??
शादी न होती तो सैफ के साथ घर से भागने वाली थी करीना !
जी हां, करीना और सैफ दोनों को हर प्रेमी जोड़े की तरह बहुत इम्तेहां देने पड़े थे। करीना ने वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि सैफ से शादी करने के लिए उन्होंने घर से भागने का प्लान बना लिया था ।
करीना ने कहा था, 'हम अपनी प्राइवेसी को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे। इतना ही नहीं हमने अपनी फैमिली को धमकी तक दे दी थी कि अगर हमारी शादी मीडिया का सर्कस बनी तो हम घर से भाग जाएंगे। करीना के कहा था कि हर कोई हमारे बारे में छोटी-छोटी खबर भी जानना चाहता था।
'हमने कोर्ट मैरिज की और छत पर आकर मीडिया को संबोधित किया।' शादी से पहले करीना और सैफ लिव-इन में रहे । फिर 5 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। करीना ने शादी से पहले सैफ के सामने एक शर्त भी रखी थी । इस बात की जानकारी भी करीना ने एक इंटरव्यू में दी थी ।
उन्होंने कहा, 'मैंने सैफ को अपना लाइफ पार्टनर इसलिए चुना था क्योंकि मैं एक सेल्फ डिपेंडेंट वुमन की तरह रहना चाहती थी। मैं शादी के बाद भी काम करना चाहती थी। और सैफ ने मेरी ये बात मानी थी।' बता दें सैफ से शादी से पहले करीना, शाहिद कपूर को डेट करती थीं ।
साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया । फिर फिल्म 'टशन' के दौरान करीना की मुलाकात सैफ से हुई । यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं । शूटिंग से वक्त निकालकर दोनों साथ में घूमने जाते थे। इनके अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसे स्वीकार नहीं किया था।
करीना से पहले सैफ ने 1991 में अपने से 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी । दोनों अपने घरवालों के रिएक्शन से डरे हुए थे इसलिए दोनों ने छिपकर शादी कर ली थी । 13 साल तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद अमृता और सैफ 2004 में अलग हो गए। सैफ और अमृता के सारा और इब्राहिम नाम के दो बच्चे हैं।
सारा अली खान पहुँची देवी के दर्शन करने!
सैफ़ अली ख़ान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली ख़ान इन दिनों अपने डेब्यू को लेकर अक्सर ख़बरों में रहती हैं। सारा रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'सिम्बा' से बॉलीवुड में करियर शुरू कर रही हैं, जो इसी साल दिसम्बर में रिलीज़ हो रही है। सारा को तस्वीरों के ज़रिए अक्सर विभिन्न अंदाज़ में देखा जाता है। कभी जिम जाते हुए तो कभी किसी रेस्टॉरेंट में दोस्तों के साथ हैंगआउट करते हुए, मगर इस अंदाज़ में पहली बार देखेंगे।
देश छोडकर चली जाउंगी करीना प्रेग्नेंट हुई तो बोली अमृता अरोरा !
करीना ने हाल ही में अपनी क्लोज फ्रेंड अमृता अरोरा के साथ ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा के शो "Starry Nights 2.Oh!" में पहुंची थीं। इस चैट शो में करीना ने खुलासा किया कि वो और सैफ दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं।
- चैट शो में करीना से दूसरे बच्चे के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि 2 साल बाद वे दूसरे बच्चे की प्लानिंग करेंगी। करीना का जवाब सुनकर अमृता अरोड़ा बोली थीं, "मैंने करीना को कह दिया है जब वो दोबारा से प्रेग्नेंट होने का फैसला करेंगी तो मुझे बता देना, क्योंकि मैं ये देश छोड़कर चली जाऊंगी।"
- बता दें, प्रेग्नेंसी के दौरान करीना ने सबसे ज्यादा अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ वक्त बिताया था। वे तब भी अपने फैशनेबल लुक के लिए भी ट्रेंड सेटर बनी थीं। करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम जारी रखा, वे सभी महिलाओं के लिए ट्रेंड सेटर बनी थीं। उन्होंने फैशन शो में बेबी बंप के साथ रैंप वॉक भी किया था।
तैमूर की नैनी को मिलती है चौकाने वाली सैलरी !जानिये क्या है नाम और कितना है काम ?



आपको जानकर हैरानी होगी कि इस नैनी की जॉब इतना आसान नहीं है जितना आपको कैमरे में नजर आता है। आपको शायद यकीन नहीं होगा लेकिन हम आपको बता दें कि उनकी सैलरी एक आम नौकरी करने वाले इंसान से कई गुना ज्यादा है। तैमूर की नैनी जिसका नाम सावित्री है उसकी सैलरी जानकर कई टैलेंटेड इंजीनियर्स, एमबीए और आईटी प्रोफेशनल को अपनी सैलरी कम लगने लगेगी।
Blogsetu Rank
BREAKING NEWS
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) :
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
Labels
Sponsor
IndiaE.in



































