करीना हुई तैमुर की वजह से ट्रोल !
सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड है। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। तैमूर जहां भी जाते हैं भीड़ उनके पीछे चल देती है। तैमूर का मासूम अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है। तैमूर जब भी घर से बाहर निकलते हैं, तो ज्यादातर उनकी नन उनके साथ दिखाई देती हैं। इसी के चलते बीते दिनों लोगों ने करीना को ‘खराब मां’ कहकर ट्रोल कर दिया था। अब करीना ने अपने शो के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
तैमूर का बर्थडे एल्बम देखें, और कैसे की सवारी घोड़े की नन्हे तैमूर ने
तैमूर का स्पोर्ट्स डे देखें वीडियो
यहां हम बात कर रहे हैं सबसे क्यूट स्टारकिड तैमूर अली खान की जो सोशल मीडिया पर धमाल करते रहते हैं वो भी महज अपनी तस्वीरों से। इस बार जो तस्वीरें सामने आई हैं वो स्पोर्ट्स डे की हैं।
जी हां, स्पोर्ट्स डे के मौक पर स्पोर्ट्स में तैमूर ने भी हिस्सा लिया। कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें खास बात यह है कि, एक तरफ जहां मम्मी करीना कपूर खान बेटे को रनिंग को लेकर गाइडेंस दे रही हैं वहीं तैमूर भी बड़े ध्यान से सुन रहे हैं। आगे क्या होता है आपको तस्वीरों के साथ-साथ बताते हैं। करीना बेटे तैमूर को स्पोर्ट्स डे के मौके पर पार्टिसिपेट करने के लिए ले जा रही हैं।
तैमूर की शक्ल की आयी डॉल बाजार में
फिल्मी सितारों के नन्हें-मुन्ने बच्चे अब मीडिया सेलिब्रिटी हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या, संजय दत्त-मान्यता के जुड़वां इकरा और शाहरान, शाहरुख खान-गौरी का बेटा अबराम, आमिर खान-किरण राव का बेटा आजाद, शाहिद कपूर-मीरा की बेटी मीशा से लेकर सैफ अली खान-करीना कपूर का बेटा तैमूर सोशल मीडिया के सुपर सितारे हैं, लेकिन इनमें दो साल का तैमूर लोकप्रियता के शिखर पर है। पिछले हफ्ते जब तैमूर के जैसी दिखने वाली गुड़िया के बाजार में उतरने की खबर आई, उससे पहले सैफ एक टीवी शो में बता चुके थे कि उनके नन्हें बेटे की तस्वीरों की बहुत डिमांड है।
मीडिया फोटोग्राफरों, पैपराजी से तैमूर की तस्वीरें लोग 1500 रुपये तक देकर खरीदते हैं। पैपराजी भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि नन्हा तैमूर आज की तारीख में कई ए लिस्ट एक्टरों से बड़ा सेलिब्रिटी है और यह बात उसके माता-पिता के लिए सिरदर्द बन गई है। सैफ कहते हैं कि अगर उनका बस चलता तो तैमूर नाम का ही कॉपीराइट करा लेते। हालात यह हैं कि मुंबई में पैपराजी पूरी तरह से तैमूर की टाइमिंग को फॉलो करते हैं। उन्हें तैमूर के घर से निकलकर स्कूल जाने, स्कूल से आने का समय पता है। वह जानते हैं कि तैमूर के घर कौन रिश्तेदार आएंगे तो वह उनके साथ बाहर निकलेगा।
धीरे-धीरे समझदार होते तैमूर को भी यह फोटोग्राफर पहचान में आने लगे हैं और वह इन्हें देखकर हाथ हिलाता है, हैलो कहता है। सैफ-करीना इसे खतरे की घंटी मानते हैं और फोटोग्राफरों से अपील कर चुके हैं कि वह उनके बेटे का पीछा न करें और तस्वीरें न खींचें। परंतु मीडिया और सोशल मीडिया में तैमूर की तस्वीरों की मांग के पैपराजी आगे खुद को मजबूर बताते हैं। मुंबई के अंग्रेजी अखबारों में ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब किसी न किसी के पेज थ्री में तैमूर की तस्वीर नहीं होती।
मैं नहीं हूँ सैफ के बड़े बच्चों की माँ!बोलीं करीना
करीना कपूर के मुताबिक, 'मैंने हमेशा सैफ से कहा है कि सारा-इब्राहिम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हो सकते हैं। मैं कभी उनकी मां नहीं बन सकती क्योंकि उनके पास पहले से ही एक बेहतरीन मां है। जिन्होंने उन्हें बेहद प्यार और शानदार तरीके से पाला है। मैं सिर्फ उनकी दोस्त हो सकती हूं। मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं और जब भी उन्हें मेरी सलाह या मदद चाहिए होगी, मैं वहां उनके साथ जिंदगी के हर मोड़ पर रहूंगी।'
इसके अलावा जब उनसे सारा अली खान के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सारा एक पैदाइशी स्टार हैं। जो बातचीत में और एक्टिंग में बहुत अच्छी हैं। उन्होंने कहा, 'सारा में सुंदरता और दिमाग का बेहद अच्छा संतुलन है। जो फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबे समय बाद आता है। वो किसी से भी बहुत अच्छे से बात कर सकती है और उसी समय शॉट भी दे सकती है जिसमें वो बहुत ही सुंदर लगती है। उनमें ये सभी चीजें लेने की काबिलियत है और मुझे लगता है कि वो भविष्य में स्क्रीन का सबसे चमकता सितारा होंगी।'
तैमूर को आप भी खिला सकते हैं! आपको देना पड़ेगा इतने रुपये
जब सैफ अली खान को ये बात पता चली तो वो भी सुनकर चौंक गए । हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत के दौरान सैफ ने कंपनी को सुझाव देते हुए कहा, ‘कम से कम कंपनी को एक खिलौना तो मेरे घर भी भेजना चाहिए। मुझको खुशी है कि, मेरे बेटे के नाम से लोगों का भला हो रहा है।
सैफ आगे कहते हैं, 'बदले में मैं केवल मेरे बेटे की सेहत और खुशी की ही कामना करूंगा । तैमूर के नाम का ट्रेडमार्क बनाया जाना चाहिए।’ वहीं जब करीना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो भी इस खबर को सुनने के बाद हैरान रह गई थीं।
बता दें कि करीना नहीं चाहती हैं कि तैमूर की तस्वीरें लीक हों । बेबो अपने बेटे को नजर लगने से बचाना चाहती हैं । तैमूर की फोटो से करीना और सैफ की कमाई भी होती है । सैफ ने बताया था कि सोशल मीडिया पर तैमूर की जो तस्वीरें वायरल होती हैं उनकी एक फोटो की कीमत 1500 रुपए होती है।
करीना के साथ शादी के दिन ही अमृता सिंह को किया था याद सैफ ने!
मुंबई.
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहली बार पिता-बेटी यानी सैफ और सारा अली खान की जोड़ी साथ आने वाली हैं। शो में सैफ-सारा अपनी लाइफ के कई सीक्रेट्स काखुलासा करेंगे। इसी बीच सैफ ने बताया था कि करीना से शादी के दिन उन्होंने अपनी एक्स वाइफ अमृता सिंह को लेटर लिखा था। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ ने होस्ट करन को बताया कि उन्होंने शादी के दिन अमृता सिंह को लेटर लिखा था। इस लेटर में उन्होंने पहली पत्नी अमृता सिंह को आगे की लाइफ के लिए शुभकामनाएं दी थी। अमृता के पास लेटर भेजने से पहले सैफ ने ये लेटर करीना को भी पढ़ाया था। सैफ ने शो में ये भी बताया कि करीना काफी सपोर्टिव हैं और उन्होंने ही कहा था ये लेटर अमृता सिंह को भेजें। बता दें, सैफ ने बेटी सारा के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कहा कि वे उससे पॉलीटिकल व्यूज, ड्रग्स और पैसे पर सवाल करेंगे और अगर उसके पास अच्छा पैसा है तो वह सारा को ले जा सकता है। सैफ ने उम्र में 10 साल छोटी करीना ने 16 अक्टूबर 2012 में शादी की थी। करीना से पहले सैफ अपने से 12 बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों की शादी 1991 में हुई थी। 13 साल साथ रहने के बाद दोनों 2004 में अलग हो गए थे।
- सैफ और अमृता की पहली मुलाकात फिल्म ‘ये दिल्लगी’ के सेट पर हुई थी दोनों एक फोटोशूट के सिलसिले में मिले थे। अमृता के मुताबिक फोटोशूट के दौरान जब सैफ ने अमृता के कंधे पर हाथ रखा तो उन्होंने सैफ को घूरकर देखा, क्योंकि उस वक्त सैफ बॉलीवुड में नए थे और अमृता उनसे काफी सीनियर थीं।
- 3 महीने की डेट के बाद सैफ और अमृता ने 1991 में छुपकर सीक्रेट वेडिंग कर ली, क्योंकि दोनों ही अपने घरवालों के रिएक्शन से डर रहे थे। इसकी वजह थी सैफ और अमृता के बीच उम्र का फासला। अमृता सैफ से करीब 12 साल बड़ी थीं। दोनों के मुताबिक उन्होंने शादी के 2 दिन पहले ही ये डिसाइड किया था कि अब उन्हें जिंदगी भर साथ रहना है।
- सैफ और अमृता के सारा और इब्राहिम नाम के दो बच्चे हैं। अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने 3 साल तक स्विस मॉडल रोसा कैटलानो के साथ डेटिंग की लेकिन ये रिलेशनशिप भी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
सारा को ये अजीब सा नाम दिया है तैमूर ने!जानें क्या
मुंबई. Saif Ali Khan और उनकी पहली पत्नी की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में वे इसी सिलसिले में एक रेडियो स्टेशन पहुंचीं। सारा ने यहां फिल्म को तो प्रमोट किया ही, साथ ही यह भी बताया कि छोटे भाई तैमूर अली खान उन्हें क्या कहकर बुलाते हैं। सारा ने बताया कि तैमूर करीना को अम्मा, सैफ को अब्बा, इब्राहिम (सारा के भाई) को भाई और उन्हें देखते ही 'गोल' कहते हैं.
- सारा ने इंटरव्यू के दौरान अपनी सौतेली मां करीना कपूर की भी खूब तारीफ की। उन्होंने बताया कि करीना में काम और फैमिली के बीच बैलेंस बनाने का हुनर है। वे अपने बेटे तैमूर का ख्याल रखती हैं, पति सैफ अली खान का भी ख्याल रखती हैं, और साथ ही एक्टिंग करियर को लेकर चल रही हैं, जो कि अपने आप में बहुत बड़ी बात है। सारा की मानें तो करीना का यह हुनर उन्हें बहुत प्रभावित करता है। बता दें कि अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'केदारनाथ' 7 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
जब सारा से सवाल किया गया कि तैमूर उन्हें गोल क्यों कहते हैं, क्या आप गोल मटोल हो इसलिए। इसपर सारा पूछती हैं कि क्या वो वाकई इतनी मोटी दिखती हैं। इसपर सुशांत ने जवाब दिया कि तैमूर उन्हें गोल्ड कहते होंगे, क्योंकि उनमें बहुत चमक है, जिसके आगे न्यूकमर्स शर्माते हैं। सुशांत की यह बात सुन सारा कुछ शरमाई और फिर उनका शुक्रिया अदा किया।
मामा के साथ करना चाहती हैं शादी सारा अली खान!
हाल ही में कॉफी विद करण सीजन 6 का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें सैफ अली खान और उनकी बेटी सारा अली खान नजर आए। ऐसा पहली होगा जब दोनों बाप-बेटी किसी चैट शो में इस तरह नजर आएंगे। शो में दोनों कई दिलचस्प खुलासे करने वाले हैं, जिसका पता इस प्रोमो से चलता है। वैसे इस वीडियो में सारा ने एक दिलचस्प बात कही। सारा ने करण जौहर के एक सवाल के जवाब में कहा कि वो रणबीर कपूर से शादी करना चाहेंगी।
सारा का ये बयान इसलिए सुर्खियों में आ गया। क्योंकि रणबीर उनकी सौतेली मां करीना कपूर के भाई हैं। सारा के पिता सैफ और शो के होस्ट करण जौहर भी सारा की ये बात सुनकर हैरान रह गए। वैसे, इस पूरे मामले में देखने वाली बात ये होगी कि सारा के इस बयान को सुनकर रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट कैसा रिएक्शन देती हैं।
इस प्रोमो में करण सैफ से ये भी पूछते नजर आ रहे हैं कि, 'सारा के बॉयफ्रेंड से पिता कौन से 3 सवाल सबसे पहले पूछेंगे।' सवाल के जवाब में 48
साल के सैफ कहते हैं, 'पॉलिटिकल व्यूज और ड्रग्स'। सैफ के कमेंट में आगे करण जोड़ते हैं, 'पैसे के बारे में पूछा जाना अच्छा रहेगा, मैं तो यही पहले पूछता।' इसके बात सैफ कहते हैं, 'पैसा है तो मेरी बेटी से शादी कर सकते हो।' इस पर हंसते हुए सैफ से सारा कहती हैं, 'ऐसा सुनना अच्छा नहीं लगा।'
इस एक्टर को करना चाहती हैं डेट...
सारा ने यहां ये भी बताया कि वो वो कार्तिक आर्यन (सोनू के टीटू की स्वीटी फेम) को डेट करना चाहती हैं। इस प्रोमो में सैफ और सारा की मजेदार
बॉन्डिंग देखने को मिली।
सैफ ने ऐसी की बात, बेटी ने बंद किये कान !
नई दिल्ली: करण जौहर अपने फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' के छटवें सीजन से टीवी पर वापसी कर रहे हैं. इस शो में करण जौहर अपने खास अंदाज में सेलेब्स के दिलों की बात निकलवाते नजर आएंगे. अगले हफ्ते प्रसारित होने वाले एपिसोड में करण के साथ सैफ अली खानऔर उनकी बेटी सारा अली खान नजर आने वाली हैं. शो के प्रोमो वीडियो में पिता और बेटी अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे करते हुए दिख रहे हैं.
होस्ट करण जौहर ने जब सैफ अली खान से करीना कपूर के जिम लुक को लेकर सवाल किया. जवाब में सैफ बोलते हैं, 'जब करीना जिम के लिए जाती हैं तो मैं बेडरूम में उनके जिम लुक का क्लोज अप लुक ले लेता हूं.' इसके बाद करण पूछते हैं कि आप उनको निकलने से पहले चेक करते हैं ? तपाक से सैफ कहते हैं, ''बिल्कुल, मैं उनको जाते और आते वक्त चेक करता हूं.'' यह सुनकर सारा अली खान अपने कान बंद कर लेती हैं. हालांकि, इसके बाद टॉपिक बदलते हुए करण ने सारा को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए.
करीना सैफ का अजीब फैशन सेंस!
अभिनेता सैफ अली खान ने फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली ऑनलाइन फैशन रिटेलर मिंत्रा के साथ मिलकर खुद का एथनिक फैशन ब्रांड 'हाउस ऑफ पटौदी' लांच किया है। सैफ का कहना है कि इस क्लोदिंग लाइन के जरिए वे अपनी पुरानी विरासत को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। सैफ ने यहां आईएएनएस को बताया, "मुझे कपड़ों से प्यार है। मुझे कपड़ों में एथनिक स्टाइल की अच्छी समझ है। मै समझता हूं कि बाजार में एथनिक कपड़े उतने उपलब्ध नहीं हैं और ज्यादा से ज्यादा लोग अब एथनिक कपड़े ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं। इसलिए मैंने मिंत्रा के सीईओ से बात की. और हमने 'हाउस ऑफ पटौदी' के विचार को मूर्त रूप दिया।
फैशन के मामले में सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर खान की भी कम तारीफ नहीं करते हैं और उन्हें फैशन आयकॉन करार देते हैं। सैफ ने कहा, "करीना को फैशन की अदभुत समझ है। वह हमेशा कपड़ों में रुचि लेती है। जब भी हम मिलते हैं, वह हमेशा कार्यक्रमों में पहनने के लिए शानदार ड्रेसेज की खरीदारी करती है। मैं समझता हूं कि उन्हें भी अपने शानदार ड्रेसेज को बेंचमार्क करना शुरू कर देना चाहिए। उसके बाद हर कोई उसी जगह से कपड़े खरीदेगा और वैसी ड्रेसेज प्राप्त कर पाएगा।
यह पूछे जाने पर क्या करीना कभी उनके लिए भी खरीदारी करती है, सैफ ने मुस्कुराते हुए कहा, "नहीं, बिल्कुल नहीं। मैं अपने कपड़े खुद चुनता हूं..अगर आपको महिलाओं के कपड़ों की अच्छी समझ है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपकों पुरुषों के कपड़ों की भी अच्छी समझ होगी। दोनों में काफी अंतर है। कभी-कभी तो यह और भी जटिल हो जाता है।
नन्हें। तैमूर ने मनाई नवरात्रि! देखें तस्वीरें
तैमूर का नाम बदलके तेनालीराम होगा!
सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि हिंदुत्व ही इस देश की पहचान है और हम हर वो नाम बदल रहे हैं जो मुग़ल और मुस्लिम शासकों से जुड़ा है। इसी कड़ी में अगला नाम देश के लाडले और चहेते तैमूर का है। सरकार ने काफी सोच विचार के फैसला किया है कि तैमूर को उसका पुराना गौरव वापस दिलाया जाएगा।
लेकिन योगी सरकार के इस फैसले पर राजनीति भी तेज हो गई। कांग्रेस ने कहा है कि काम करने के बजाये योगी सरकार नाम बदलने में लगी है। योगी सरकार को कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे तैमूर का विकास हो। तैमूर की लम्बाई बढ़ाने के लिए एक वृहद् योजना बनाने के बजाये नाम बदल कर नौटंकी कर रही है। बहन मायावती ने योगी सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए योगी को दलित विरोधी बताया। बहन जी ने कहा कि तैमूर का नाम तेनालीराम की बजाये भीमूर क्यों नहीं रखा गया ??
नहीं करूंगा करीना के साथ कोई फ़िल्म-सैफ अली खान
बॉलीवुड के मोस्ट स्टाइलिश कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान अक्सर अपने हॉट फोटोज की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। 2012 में बनी हिन्दी फिल्म‘एजेंट विनोद’ सैफ और करीना के जोड़ी को देखा गया था। इस फिल्म के बाद दोनों को अभी तक एकसाथ पर्दे पर नहीं देखा गया। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। लेकिन आपको बता दें कि सैफ अली खान ने करीना कपूर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे जानने के बाद आपका दिल टूट सकता है। क्योंकि सैफ के इस जवाब से बॉलीवुड को भी मायूसी हाथ लग सकती है। एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने कहा कि मैं करीना कपूर खान के साथ कभी काम नहीं करना चाहूंगा। दरअसल, न्यूज बेवसाइट पिंकविला के रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान ने इस बात का खुलासा किया वह करीना के साथ काम नही करना चाहते हैं। इसके पिछे वजह बताते हुए कहा कि वह और करीना एक दूसरे के साथ बहुत ही सहज महूसस करते हैं और यही सहज सिनेमा का सबसे बड़ा दुश्मन है। अजनबियों के साथ काम काफी दिलचस्प होगा। यह एक स्वार्थी प्रोफेशन है। रीयल कपल मे लोगों की दिलचस्पी कम रहती है। बता दें कि सैफ और करीना ने एक साथ 5 फिल्में एलओसी, ओमकारा, कुर्बान, टशन और एजेंट विनोद मे काम किया है। फिल्म टशन से इन दोनों का प्यार परवान चढा था।
शादी न होती तो सैफ के साथ घर से भागने वाली थी करीना !
जी हां, करीना और सैफ दोनों को हर प्रेमी जोड़े की तरह बहुत इम्तेहां देने पड़े थे। करीना ने वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि सैफ से शादी करने के लिए उन्होंने घर से भागने का प्लान बना लिया था ।
करीना ने कहा था, 'हम अपनी प्राइवेसी को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे। इतना ही नहीं हमने अपनी फैमिली को धमकी तक दे दी थी कि अगर हमारी शादी मीडिया का सर्कस बनी तो हम घर से भाग जाएंगे। करीना के कहा था कि हर कोई हमारे बारे में छोटी-छोटी खबर भी जानना चाहता था।
'हमने कोर्ट मैरिज की और छत पर आकर मीडिया को संबोधित किया।' शादी से पहले करीना और सैफ लिव-इन में रहे । फिर 5 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। करीना ने शादी से पहले सैफ के सामने एक शर्त भी रखी थी । इस बात की जानकारी भी करीना ने एक इंटरव्यू में दी थी ।
उन्होंने कहा, 'मैंने सैफ को अपना लाइफ पार्टनर इसलिए चुना था क्योंकि मैं एक सेल्फ डिपेंडेंट वुमन की तरह रहना चाहती थी। मैं शादी के बाद भी काम करना चाहती थी। और सैफ ने मेरी ये बात मानी थी।' बता दें सैफ से शादी से पहले करीना, शाहिद कपूर को डेट करती थीं ।
साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया । फिर फिल्म 'टशन' के दौरान करीना की मुलाकात सैफ से हुई । यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं । शूटिंग से वक्त निकालकर दोनों साथ में घूमने जाते थे। इनके अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसे स्वीकार नहीं किया था।
करीना से पहले सैफ ने 1991 में अपने से 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी । दोनों अपने घरवालों के रिएक्शन से डरे हुए थे इसलिए दोनों ने छिपकर शादी कर ली थी । 13 साल तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद अमृता और सैफ 2004 में अलग हो गए। सैफ और अमृता के सारा और इब्राहिम नाम के दो बच्चे हैं।
पिता रणधीर कपूर को दिया सहारा करीना ने!
कपूर खानदान की एक पीढ़ी का हुआ दुखद अंत
Blogsetu Rank
BREAKING NEWS
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) :
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
Labels
Sponsor
IndiaE.in




























