सलमान खान के जन्मदिन का वीडियो
सेलेब्रिटी बर्थडे ! विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज पूरे 30 साल के हो गए हैं. कप्तान विराट कोहली उत्तराखंड की हसीन वादियों में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. विराट और अनुष्का की सात नवंबर को उत्तराखंड से दिल्ली से वापस लौटने की खबर है.विराट और अनुष्का शनिवार शाम को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे टिहरी के नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा पहुंचे थे. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इस होटल के अपने पसंदीदा स्वीट में ठहरे हैं. यह दोनों कपल इतने गुपचुप तरीके से यहां पहुंचे की फैंस को भी भनक तक नहीं लग सकी.
इस दौरान अनुष्का शर्मा का एयरपोर्ट लुक बेहद शानदार था जहां उन्होंने गुच्ची का ट्रैक शूट पहना हुआ था. वहीं विराट कोहली ब्लैक टी-शर्ट में अनुष्का के साथ परफेक्ट लग रहे थे. एयरपोर्ट से विराट और अनुष्का सीधे अपने होटल पहुंची, जो कि बॉलीवुड और कॉरपोरेट वर्ल्ड के लोगों की पसंदीदा जगह है.रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा विराट कोहली के जन्मदिन पर हरिद्वार स्थित अपने धार्मिक गुरु अनंत बाबा पाटिल से आशीर्वाद लेने वहां जा सकती हैं. सूत्रों की माने तो विराट अपना जन्मदिन हरिद्वार में आध्यात्मिक गुरु के आश्रम में भी मना सकते हैं, दोनों की आश्रम में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने की भी खबर है.
Blogsetu Rank
BREAKING NEWS
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) :
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
Labels
Sponsor
IndiaE.in

