कांग्रेस पड़ी बीजेपी पे भारी!

 बीजेपी की सरकार बनने के वक्त मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गोवा और गुजरात में पहले से भाजपा सरकार थी। आंध्र में उसकी तेदेपा के साथ, पंजाब में अकाली दल और नगालैंड में एनपीएफ के साथ गठबंधन सरकार थी। यहां भाजपा ने चुनाव जीतकर सरकार बनाई : महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, असम, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, हिमाचल, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय। गोवा, गुजरात में सत्ता बनाए रखी। यहां सत्ता हासिल की : अरुणाचल प्रदेश में समीकरण बदले तो भाजपा ने सरकार बनाई। वहीं, बिहार में भाजपा 2015 मंे हार गई थी। लेकिन डेढ़ साल बाद उसका जदयू से गठबंधन हुआ और सत्ता में आई। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा भंग : राज्य में भाजपा-पीडीपी की गठबंधन सरकार थी। पीडीपी ने भाजपा से समर्थन वापस लिया। हाल ही में यहा राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने विधानसभा भंग कर दी।  कांग्रेस अभी चार राज्यों- पंजाब, मिजोरम, पुड्डूचेरी और कर्नाटक में सत्ता में है। इनमें से कर्नाटक में उसका जेडीएस के साथ गठजोड़ है। दिल्ली समेत बाकी नौ राज्यों में दूसरे दलों की सरकार है। जीडीपी और आबादी के लिहाज से अभी 68% आबादी और 59% इकोनॉमी वाले राज्यों में भाजपा की सरकार। 



अभी किस दल की कहां सरकार?
भाजपा : महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, असम, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा, गुजरात, हिमाचल, त्रिपुरा, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़।
कांग्रेस : पंजाब, पुड्डूचेरी, मिजोरम, कर्नाटक।
अन्य राज्य : दिल्ली- आप, केरल- सीपीएम, ओडिशा- बीजद, तमिलनाडु- अन्नाद्रमुक, आंध्रप्रदेश- तेदपा, जम्मू-कश्मीर- राष्ट्रपति शासन, तेलंगाना- टीआरएस, बंगाल- तृणमूल, सिक्किम - एसडीएफ।


CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment