विधानसभा चुनाव में युद्ध!

नई दिल्ली.  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस ने भाजपा से छत्तीसगढ़ छीन लिया है। राजस्थान में भी हर 5 साल में सरकार बदलने का 25 साल से चल रहा ट्रेंड कायम है। कांग्रेस यहां बहुमत के साथ वापसी करती दिख रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही 100 सीटों के पार हैं, लेकिन बहुमत अभी किसी को मिलता नहीं दिख रहा। उधर, तेलंगाना में दूसरी बार टीआरएस सत्ता हासिल कर रही है। मिजोरम के रुझान बता रहे हैं कि कांग्रेस के हाथ से पूर्वोत्तर का एकमात्र राज्य निकल गया है।


 


6 बजे तक के रुझानों का विश्लेषण


 



भाजपा 5 में से 3 राज्यों में दूसरे नंबर पर
रुझान में भाजपा मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में दूसरे नंबर पर है। यहां कांग्रेस को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। तेलंगाना और मिजोरम में भाजपा तीसरे नंबर पर है।


 


 



 


भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान राजस्थान में, पिछली बार से 57% सीटें गंवाईं
रुझानों में भाजपा राजस्थान में सत्ता से दूर नजर आ रही है। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान भी यहीं हुआ है। यहां पिछली बार 163 सीटें पाने वाली भाजपा 70 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। 


 


CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment