बाराबंकी :

पति की लंबी आयु की कामना के लिए शुक्रवार को करवाचौथ का व्रत सुहागिनों ने रखा। पति की दीर्घायु होने की कामना की। चांद का दीदार कर महिलाओं ने व्रत तोड़ा।
निर्जल व्रत रखकर महिलाओं ने करवा की पूजा की। चांद का दीदार चलनी से किया। इसके बाद पति के हाथ से पानी पिया। नगर व ग्रामीण अंचल के बाजार में करवाचौथ की पूजा से जुड़ी सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ दिखाई पड़ी। वही सराफा बाजार में भी रौनक रही। पतियों ने पत्नियों को तोहफे के रूप में देने के लिए सोने चांदी के जेवरात के साथ भी नई साड़ियां भी खरीदी। करवापूजा में उपयोग किए जाने वाले चूरा, खील, मिठाई के खिलौने के साथ ही सीक भी खूब बिकी। नगर के लइया मंडी में पूजा सामग्री का बाजार गुलजार रहा। सराफा दुकानों पर पर्व के ²ष्टिगत सोने चांदी के आभूषण तैयार करवाए गए थे। कई जगहों पर काफी संख्या में महिलाएं एकत्र हुई और करवा की पूजा की। छतों पर चांद का दीदार करने के लिए लोगो की भीड़ जुटी।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment