जनता की पीड़ा देख रोस्टर बदलने की उठी मांग


📢📢📢📢📢📢📢

कोंच विधुत आपूर्ति के बदले रोस्टर से परेशान नगरवासियों की पीड़ा देख नगरपालिका अध्यक्ष व सभासदों ने रोस्टर बदलने की माँग की। पालिका अध्यक्षा प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरोठिया के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सोपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में नगर में विधुत आपूर्ति का जो रोस्टर लागू किया गया है उसके अनुसार शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक सुबह 3 बजे से 5 बजे तक तथा सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विधुत कटौती की जा रही है। विधुत कटौती का यह समय अत्यन्त पीड़ादायक है। शाम 5 बजे से 10 बजे तक सारी जनता भोजन आदि करता है यही समय भोजन बनाने और जनता के राहत पाने का है। इसी समय में कटौती होने से अत्यधिक तकलीफ होती है। ज्ञापन में बादाम सिंह कुशवाहा असित कुशवाहा शकील अहमद संजय सोनी राघवेन्द्र तिवारी अनुराग गुप्ता अजय गुप्ता आदि के साइन थे।


पारसमणि अग्रवाल
समाचार पढ़ें http://newsene.blogspot.in/ पर

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment