नए साल मनाते दिखे ऋषि कपूर ,साथ थे रणबीर और आलिया भी

मुंबई। नया साल आ गया है और हर कोई इस साल को पहले से बेहतर और अच्छा मनाने में लगे हुए हैं। चारों तरफ खुशियां और नए साल के स्वागत की धूम मची हुई है और ऐसे में अभिनेता ऋषि कपूर की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो आपको निराश कर देंगी। सभी जानते हैं कि ऋषि पिछले कई महीनों से न्यू यॉर्क में हैं और यहां वो अपनी किसी अज्ञात बीमारी का इलाज करवा रहे हैं और इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दे रही हैं उनकी पत्नी नीतू कपूर भी।


सिर्फ नीतू ही नहीं पिछले कुछ महीनों में बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिधिमा कपूर भी ऋषि से मिलने न्यू यॉर्क आते जाते रहे हैं। हाल ही में न्यू इयर के सेलिब्रेशन के लिए भी ये सभी एक साथ ऋषि के पास इकठ्ठा हुए और नए साल का स्वागत बड़ी धूम धाम से किया। बता दें कि इस सेलिब्रेशन में अभिनेत्री आलिया भट्ट भी शामिल थीं। जिनका नाम इन दिनों रणबीर की गर्लफ्रेंड के रूप में भी सामने आ रहा है। इन तस्वीरों में वैसे तो आपको सभी का चेहरा हंसता और मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा होगा मगर, ऋषि के चेहरे को देखकर आप एक अजब सी निराशा महसूस करेंगे। एक ज़माने में चॉकलेटी बॉय के इमेज रखने वाले ऋषि अब पूरी तरह बदल चुके हैं और इसकी वजह उनकी बढती उम्र नहीं बल्कि एक ऐसी बीमारी है जिसका पता अब तक नहीं चल पाया है।

नीतू ने अपने सोशल अकाउंट पर एक ग्रुप पिक्चर शेयर की है जिसमें वों ऋषि, रणबीर, आलिया, रिधिमा और उनके पति और बेटी के साथ हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy 2019 🎈 no resolutions only wishes this year !!! Less pollution traffic!! Hope in future cancer is only a zodiac sign !!! No hatred less poverty loads of love togetherness happiness n most imp. Good health ❤️❤️❤️❤️❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Dec 31, 2018 at 1:01pm PST

बेटी रिधिमा ने भी ऋषि, रणबीर और आलिया के साथ अपनी बहुत सारे तस्वीरों को इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ऋषि सितम्बर 2018 से न्यू यॉर्क में हैं। अक्टूबर महीने में जब उनकी मां कृष्णा राज कपूर का निधन हुआ तब भी ऋषि मुंबई नहीं लौटें हालांकि, पूरा कपूर ख़ानदान और बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उनकी अंतिम यात्रा में शामिल थीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

💕💕💕💕

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahniofficial) on Dec 31, 2018 at 8:26pm PST

ऋषि पिछली बार अगस्त 2018 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'मुल्क' में तापसी पन्नू के साथ दिखाई दिए थे। ऋषि ने अपने सोशल अकाउंट पर अपने फैन्स से कहा था कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें, वो एक मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए न्यू यॉर्क जा रहे हैं। इसके बाद भी ऋषि सोशल अकाउंट पर पूरी तरह एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने दिग्गज अभिनेता कादर ख़ान के देहांत पर भी शोक जताते हुए ट्वीट किया था और लिखा था "RIP कादर भाई ख़ान साहब! बहुत लम्बा रिश्ता था आपका हम सब कपूर्स के साथ। बहुत काम किया, बहुत सीखा आपसे। जन्नत नसीब हो आपको, आमीन।"

यह भी पढ़ें: अलविदा कादर ख़ान: जिसकी लिखी लाइनें बोलकर अमिताभ बच्चन ने बटोरीं तालियां

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahniofficial)on Dec 31, 2018 at 8:19pm PST

ऋषि, नीतू या किसी भी कपूर परिवार के सदस्य ने अब तक ऋषि की बीमारी के बारे में कहीं कोई बात नहीं की है लेकिन, नए साल में हमारी यही कामना है कि ऋषि जल्द ठीक हो जाएं और फिर से मुंबई लौट आएं। Get Well Soon!

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️❤️❤️❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahniofficial) on Dec 31, 2018 at 8:25pm PST

TAGS


 


CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment