प्रियंका निक पहुँचे जोधपुर!देखें वीडियो




चर्चित जोड़ी : प्रियंका चोपड़ा व निक जोनस शादी के लिए जोधपुर पहुंचे
जोधपुर | साल की सबसे बडी शादी के लिए इंतजार अब खत्म हो चुका है। 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी के...
जोधपुर | साल की सबसे बडी शादी के लिए इंतजार अब खत्म हो चुका है। 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस गुरुवार को जोधपुर पहुंचे। सुबह करीब दस बजे पहले चार्टर प्लेन से प्रियंका-निक, उनके फैमिली मेंबर्स, फ्रेंड्स पहुंचे तो बाद में दूसरे चार्टर से अन्य मेहमान जोधपुर आए। जैसे ही एयरपोर्ट से निक का हाथ थामे मुस्कुराते हुए प्रियंका एयरपोर्ट से बाहर निकलीं और फैन्स की ओर हाथ हिलाकर विश किया। प्रियंका ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की हुई ऑफ व्हाइट कलर की फ्रंट ओपन फ्लेयर अनारकली कुर्ती और हाई वेस्ट पलाजो के साथ मल्टी कलर बांधनी दुपट्‌टा कैरी किया था जबकि निक ने सफेद शर्ट पर ब्राउन लेदर जैकेट डाल रखा था। एयरपोर्ट पर प्रियंका व निक सहित को देखने के लिए एयरपोर्ट पर काफी भीड़ थी। मोस्ट अवेटेड इस वैडिंग को कवर करने के लिए दुनिया भर का मीडिया भी मौजूद था। 

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment