EXCLUSIVE E&E News
प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास की शादी की रस्में आज से जोधपुर में शुरू होंगी। दोनों अपने-अपने परिवारों के साथ जोधपुर पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में दोनों की मेहंदी और संगीत सेरेमनी शुरू होने वाली है। इसके बाद शादी के अगले फंक्शन होंगे। इस शादी को लेकर पूरे इंडिया के साथ-साथ अमेरिका में भी क्रेज है। क्योंकि अब प्रियंका चोपड़ा विदेशी दुल्हनियां बनने वाली है। तो चलिए आपको बताते हैं देसी गर्ल की विदेशी छोरे संग शादी की पूरी डिटेल...
1. जोधपुर को चुना है शादी के लिए...
इस कपल ने पूरी दुनिया की खूबसूरत लोकेशन में से इंडिया के जोधपुर शहर को चुना है। जहां के उम्मेद भवन पैलेस में ये जोड़ा अपनी शादी की सभी रस्में निभाएगा। इसके लिए इस महल में खास तैयारियां की गई हैं। यहां तक की हैलीपेड और प्रायवेट हैलीकॉप्टर की व्यवस्था भी की गई है।
2. 29 नवंबर को होगी मेहंदी और संगीत सेरेमनी...
प्रियंका-निक की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का 29 नवंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में है। जहां प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ परफॉर्म भी करेंगी। दोनों एक स्पेशल गाने पर डांस करेंगी। पीसी, निक जोनस के साथ भी परफॉर्म करेंगी। संगीत सेरेमनी को कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े कोरियोग्राफ कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो निक ने संगीत को खास बनाने के लिए स्पेशल प्लानिंग की है। निक हॉलीवुड और बॉलीवुड के गानों पर डांस करेंगे।
3. 5 दिन तक चलेंगे शादी के फंक्शन...
ट्रेडिशनल इंडियन वेडिंग्स की तरह प्रियंका-निक की शादी भी पांच दिनों तक चलेगी। जिसमें मेहंदी-संगीत और हल्दी जैसी सभी रस्में होंगी। 29 नवंबर को मेहंदी-संगीत सेरेमनी के बाद ये कपल 30 नवंबर को कपल फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के लिए कॉकटेल पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे। 1 दिसंबर को प्रियंका-निक की हल्दी सेरेमनी होगी। प्रियंका और निक दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। 2 दिसंबर को हिंदू और 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी।
4. किसी बॉलीवुड सेलेब्स को नहीं किया इनवाइट...
प्रियंका और निक की शादी में भी फ्रेंड्स और फैमिली को मिलाकर करीब 80 लोग शामिल होंगे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तरह ही पीसी ने भी अपनी शादी में किसी भी बॉलीवुड सेलेब को इनवाइट नहीं किया है।
5. शादी में बैन हुए मोबाइल फैन...
दीपिका-रणवीर की तर्ज पर ही प्रियंका ने भी अपनी शादी को प्रायवेट रखने का फैसला किया है। इसलिए इनकी शादी में मेहमानों के मोबाइल फोन बैन रहेंगे और कोई भी तस्वीर बाहर नहीं जा पाएगी।
6. महंगी शादियों में से एक...
प्रियंका-निक की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक होगी। इस शादी के वेन्यू के लिए ही करीब 4 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।
7. इन डिजाइनर्स के कपड़े पहनेंगी प्रियंका...
हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी में प्रियंका डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन आउटफिट कैरी करेंगी। वहीं, क्रिश्चियन शादी में वे Ralph Lauren के आउटफिट में नजर आएंगी।
8. विदेशी मीडिया भी कवर करेगी शादी...
प्रियंका-निक की शादी को लेकर ना सिर्फ देश की मीडिया की नजरें हैं बल्कि विदेशी मीडिया भी इस शादी को कवर करने आई हुई हैं। प्रियंका और निक इंटरनेशनल स्टार हैं। इसलिए इनकी शादी दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
9. हॉलीवुड से आएंगे मेहमान...
खबरों की माने तो प्रियंका-निक की इस शाही शादी में हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन यानी द रॉक भी शिरकत करेंगे। ड्वेन जॉनसन ना निक के साथ बल्कि प्रियंका के साथ भी एक फिल्म में काम कर चुके हैं। इसके अलावा जैक एफ्रॉन, कैली रिपा, लुपिता न्योंग भी शादी में पधार सकते हैं। और तो और कहा ये भी जा रहा हैं की मेघन मार्केल की भी शादी में आने की उम्मीद हैं।
1. शादी के बाद होंगे दो रिसेप्शन...
खबर है कि प्रियंका और निक की शादी के दो रिसेप्शन होंगे। एक रिसेप्शन दिल्ली में 4 दिसंबर को होगा। तो दूसरा रिसेप्शन मुंबई में ऑर्गेनाइज किया जाएगा। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। हालांकि, मुंबई में होने वाले रिसेप्शन की डेट अभी सामने नहीं आई है।
0 comments:
Post a Comment