शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के साथ अनुष्का शर्मा ने भी सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में जगह हासिल कर ली है। कई महीनों से लोग लगातार अनुष्का की प्रतिमा की डिमांड कर रहे थे। अनुष्का शर्मा की मोम की बनी प्रतिमा को देखने के लिए खुद अनुष्का पहुंची और अपने स्टैचू को देखा तो वह फूले नहीं समा रही थी।
अनुष्का की इस आदमकद प्रतिमा के हाथ में फोन भी है, प्रतीत होता है कि जैसे वो आने वाले दर्शकों को अपने साथ सेल्फी खींचने का न्यौता देती है। इस फोन से खींची गई तस्वीरें, यहां आने वाले दर्शक डिजिटल तरीके से अपने परिजनों और मित्रों के साथ साझा कर सकते हैं। सिंगापुर म्यूजियम में लगीं सारी प्रतिमाओं में से अनुष्का की प्रतिमा इकलौती है जिसमें ये खास फीचर रखा गया है
मैडम तुसाद सिंगापुर के जनरल मैनेजर अलेक्स वार्ड ने बताया कि, अनुष्का की यह प्रतिमा हाथ में फोन पकड़े हुए होगी। वहीं उनके फैंस अनुष्का के इस स्टैचू के साथ सेल्फी भी ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि, अनुष्का की बढ़ती लोकप्रीयता को देखते हुए हमने इस स्टैचू को बनाने का निश्चय लिया। वैसे भी कई महीनों से लोग लगातार अनुष्का की प्रतिमा की डिमांड कर रहे थे।
अनुष्का के वैक्स स्टेचू को दुनिया के सामने रखा गया है। वहीं अनुष्का ने जब अपने स्टेचू को देखा तो वह फूले नहीं समा रही थीं। वैक्स म्यूजियम में अपने जैसी अनुष्का देखकर वह बहुत खुश दिखाई भी दीं। बता दें कि म्यूजियम में अनुष्का की इंटरेक्टिव वैक्स प्रतिमा लगाई गई है। यह पहली बार होगा जब बॉलीवुड की अभिनेत्री की बोलती हुई प्रतिमा मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाई गई है।
वहीं आपकों बता दें कि अनुष्का इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जीरो की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ बादशाह शाहरुख खान मुख्य भूमिका में होंगे। अनुष्का जल्द ही अपने भाई के साथ एक वेब फिल्म प्रोड्यूस करने वाली है। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें बुजुर्ग लोगों के अंधविश्लास को हल्के-फुल्के ढंग से दिखाया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment