कई इवेंट्स में एक साथ दिखाई देने के बाद इस बात की चर्चा होने लगी है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान रिलेशनशिप में हैं। पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि ये दोनों अगले साल शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक अर्जुन और मलाइका ने अपनी रिलेशनशिप ऑफिशल नहीं की है लेकिन इन दोनों की तस्वीरें लगातार इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
हाल में यह कपल अबु जानी और संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में पहुंचा। बाद में इस पार्टी की तस्वीरें अर्जुन और मलाइका ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं। हालांकि करण जौहर ने एक मलाइका का विडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें वह अपनी जिंदगी में किसी स्पेशल के होने की ओर इशारा कर रही हैं। बताया जाता है कि मलाइका का बर्थडे मनाने के लिए यह कपल इटली भी गया था और इन दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया था।
इस मौके पर अर्जुन काले रंग की शेरवानी में नजर आए तो वहीं मलाइका ने भी काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थीं। वहीं बड़े-बड़े झुमके और मांग टीका उन पर काफी जंच रहा था। तस्वीरों को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि यह दोनों एक साथ एक ही कार में गए थे। तस्वीरों में ऐसा लग रहा है अर्जुन कार में आगे की ओर बैठे हैं जबिक मलाइका पीछे। हालांकि कार में एक साथ गए थे या नहीं इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है।

0 comments:
Post a Comment