
आज विराट कोहली की हर धड़कन पर अनुष्का का नाम लिखा है। लेकिन कुछ सालों पहले की ही बात है, जब रणबीर सिंह के दिल की मलिका थीं अनुष्का शर्मा। 2010 में आई अनुष्का और रणवीर सिंह की फिल्म बैंड बाजा बारात में दोनों लीड रोल में थे। उस फिल्म में उनकी केमिस्ट्री की तारीफ तो लोग आज भी करते हैं।
शायद यही केमिस्ट्री उस वक्त उनके जीवन में भी उतर आई थी और दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगीं। दोनों स्टार्स की वह पहली फिल्म थी, दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश में लगे हुए थे, ऐसे में इस एक फिल्म ने दोनों के दिल के तार जोड़ दिए। इसके बाद आई लेडीज वर्सेज रिकी बहल में भी दोनों को दर्शकों ने सराहा था। लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया।
इस रिश्ते में खटास के बीज 2011 के आईफा अवॉर्ड्स के दौरान पड़े बताए जाते हैं। उस अवॉर्ड सेरेमनी में रणवीर सिंह ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक कार्यक्रम पेश किया था। उसके बाद वे अपने स्वभाववश सोनाक्षी से काफी नर्मी और दोस्ताने से पेश आ रहे थे, जो अनुष्का के गले नहीं उतरा। वे वहीं उन पर चिल्ला पड़ी थीं
इस झगड़े को सबने देखा था और खबरें यह भी थीं कि उसके बाद रणवीर और अनुष्का पूरे समारोह में एक दूसरे से बोले तक नहीं थे। उनके अलगाव की एक वजह यह भी कही जाती है कि उस समय अनुष्का को बड़े बैनर हाथोंहाथ ले रहे थे, लेकिन रणवीर फिल्में तो कर रहे थे, लेकिन बड़े बैनरों का इंतजार था। तो इस तरह दो दिल अलग हो गए।


रणवीर और अनुष्का उस झगड़े को कब का भूल चुके हैं और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। दोनों के दिल में एक दूसरे के लिए जो प्यार था, वह अब गहरी दोस्ती और शुभचिंता में बदल चुका है। तभी रणबीर अनुष्का को आज भी एक ऐसी लड़की मानते हैं, जिसके दिल में सिर्फ प्यार और खूबसूरती है। पक्के दोस्तों की तरह दोनों एक दूसरे से चुहल करना नहीं भूलते। तभी तो अनुष्का की फिल्म फिल्लौरी के ट्रेलर को देखकर रणबीर ने उन्हें ट्वीट पर बधाई देते हुए लिखा था, ऑसम, लवरी ट्रेलर, सो फ्रेश…ट्रायल के लिए बुलाना भूतनी.. और अनुष्का ने फौरन जवाब दिया था, थैंक्यू, बिल्कुल बुलाउंगी।
अब रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण एक रिश्ते में हैं और अनुष्का विराट कोहली के साथ लंबे समय तक कोर्टशिप में रहने के बाद शादी कर उनकी पत्नी का दर्जा पा जाएंगी। फैन होने के नाते हम तो यही दुआकरेंगे कि दोनों की जोड़ी बनी रहे और दोनों की दोस्ती भी।
0 comments:
Post a Comment