लापता हुई दुष्कर्म पीड़िता, पति बोला राजनीतिक दबाव में काम नहीं कर रही पुलिस

लापता हुई दुष्कर्म पीड़िता, पति बोला राजनीतिक दबाव में काम नहीं कर रही पुलिस
गुडगांव-
दुष्कर्म पीड़िता महिला अगस्त माह से लापता है। उसके पति ने पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत में पत्नी की खोजबीन कराने की गुहार लगाई है। पति ने अंदेशा जाहिर किया है कि पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों ने महिला को या तो बंधक बना रखा है या फिर उसकी हत्या करा दी है। पीड़ित ने शिकायत पत्र में यह भी बताया है कि आरोपियों को सत्ता पक्ष के एक विधायक का साथ मिल रहा है जिसके चलते सदर थाना पुलिस सही तरीके से तफ्तीश नहीं कर रही है।
23 मई 2014 को महिला के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
लापता महिला (43)का परिवार मूल रूप से छतरपुर एमपी का रहने वाला है। सवा साल पहले तक महिला पति व दो बेटों के साथ यहां के फाजलपुर गांव में रह रही थी। पति-पत्नी एक सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षा गार्ड थे। 23 मई 2014 को महिला डयूटी से घर लौट रही थी तभी उसे तीन लोगों ने अगवा कर लिया। अपहरण के बाद आरोपी उसे सोहना रोड स्थित एक फार्म हाउस में ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। अगले दिन भोंडसी थाने में मामला दर्ज हुआ बाद तीनों आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल आरोपी जमानत पर रिहा है।
-आरोपियों के खौफ से गुडगांव छोड़ दिया था
-आप-बीती बताते हुए महिला के पति ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी सुलह के लिए परिवार को तंग करने लगे थे। जिसके बाद पूरा परिवार गुड़गांव छोड़ राजगढ़ झांसी में रहने लगा था।
-दुष्कर्म पीड़िता तीस अगस्त को पीएफ निकलवाने के लिए गुड़गांव आई उसके मोबाइल से मिली लोकेशन से पता चला कि वह बादशाहपुर तक पहुंची भी है। उस दिन उससे दो लोगों ने फोन पर कई बार बात की। उन्हें वह नौकरी के दौरान से जानती थी। महिला के पति का आरोप है कि उन्हीं दोनों युवकों को आगे कर आरोपियों ने पत्नी को गायब किया।
-थाना पुलिस ने नहीं सुनी
महिला के बेटे ने रुंधे गले से बताया कि झांसी पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से स्पष्ट किया कि मां गुड़गांव पहुंची थी। जिसके बाद हम लोग गुडग़ांव आए और सदर थाने में बैठे पुलिस अधिकारियों को पीड़ा सुनाई लेकिन राजनैतिक दबाव के चलते उन्होंने कुछ नहीं किया।
बेटे ने कहा मां पोस्ट ग्रेजुएट है वह कई बार गुड़गांव अकेली आई हैं। मां के साथ जरूर कोई साजिश की गई है। उनका मोबाइल भी तीस अगस्त की रात से बंद जा रहा है।

किसी दबाव में नहीं है पुलिस
पूरे मामले पर एसपी हवा सिंह का कहना है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी के मुताबिक मामला महिला से जुड़ा हुआ है और पुलिस किसी भी दबाव में नहीं आएगी।


 रिपोर्ट-ऋषि राज

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment