उरई। जिला पंचायत के लिए प्रमुख पार्टियों के
प्रत्याशियों के खिलाफ घर के भेदी खड़े हो गये हैं। इस
कलह से सबसे ज्यादा परेशानी में बहुजन समाज पार्टी के
नेता हैं।
आज पहले चरण की सभी सीटों के लिए ताबड़तोड़
नामांकन भरे गये। बसपा में उल्लेखनीय बगावत हरौली
सीट पर हुई है जहां बसपा के स्तंभों में गिने जाने वाले
रविंद्र सिंह ने आखिरकार पार्टी का टिकिट न मिलने
के बावजूद अपना चुनावी झंडा लहरा दिया। उनके
नामांकन से बसपाई खेमें में मायूसी छा गई है। सपा भी
यहां दो फाट हो गई है। अटा गांव के अमर सिंह और
प्रबल प्रताप सिंह दोनों ने पर्चे भर दिए हैं। हरौली से
ही एक पर्चा सत्यदेव सिंह ने भरा है। मिहौनी
निवासी रविंद्र सिंह व प्रताप सिंह ने भी इस सीट पर
पर्चा भरा है। जबकि धमना निवासी विश्राम सिंह ने
भी इस सीट पर पर्चा दाखिल कर दिया है। एक साथ
इतने ठाकुरों के पर्चें एक सीट पर भरने से इस कौम के सभी
प्रत्याशियों के समीकरण गड़बड़ाते नजर आ रहे हैं।
वावली सीट पर भी पर्चो की भरमार हो गई है।
अजीतपुर निवासी इसरार पहलवान के पुत्र इसराज ने
पर्चा भर दिया है। दूसरी ओर हफीज खां पहलवान के
पुत्र मेहताब आलम और आफताब आलम ने भी पर्चा भरकर
आपस में ही जोर आजमाइश की पेशकश की है। कुठौंद
निवासी दीपक की पत्नी गीतांजली, कुठौंद निवासी
अशोक कुमार द्विवेदी के पुत्र विनय द्विवेदी, बरी का
पुरवा निवासी रामाधार के पुत्र आत्माराम,
किरवाहा रामपुरा निवासी कृष्ण प्रसाद के पुत्र
शशिकांत, जमलापुर निवासी विमल कुमार पुत्र डरू,
कुठौंद निवासी बृजेंद्र सिंह पुत्र बलराम, अब्दुल्लापुर
निवासी अलताफ हुसैन पुत्र शाबिर हुसैन और अब्दुल्लापुर
के ही यार मुहम्मद पुत्र डरू खां ने पर्चे भरे।
कुठौंद में अशोक कुमार निवासी कुठौंद, सुरजीत सिंह
पुत्र नंदलाल निवासी दौन, मानसिंह पुत्र पंचमलाल
निवासी सुरावली और मदारीपुर के धीरज सिंह पुत्र
घासीराम पहारिया ने पर्चे दाखिल किए।
गोहन से सुखराम पुत्र रजोले निवासी रजपुरा, रविंद्र
बाबू पुत्र श्यामलाल निवासी पूरनपुरा, रामप्रसाद पुत्र
जगन्नाथ प्रसाद निवासी शहबाजपुर के पर्चे भरे गये। मई
से दो नामांकन दाखिल हुए इनमें मिथलेश कुमारी पत्नी
ज्ञानसिंह निवासी कुठौंदा बुजुर्ग और ललिता सिंह
पत्नी रुद्धप्रताप सिंह निवासी खैरई ने पर्चे भरे। सिरसा
कलार से दुर्गा सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी रंधीरपुर,
लक्ष्मी देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी रंधीरपुर ने पर्चे
भरे। जगम्मनपुर से इकलौता पर्चा कलावती देवी पत्नी
रणवीर सिंह निवासी मल्लाहनपुरा का पर्चा भरा।
उधर नामांकन पत्रों की बिक्री में कुठौंद क्षेत्र के लिए
3, गढ़र के लिए 1, मई के लिए 5, हरौली के लिए 4,
वावली के लिए 1, ऐर के लिए 3, सिरसा कलार के लिए
4, सिकरी राजा के लिए 2, डकोर के लिए 1,
शहजादपुरा के लिए 1, जगम्मनपुर के लिए 1, गोहन के
लिए 6 और एट के लिए 4 पर्चे खरीदे गये। आज कुल 36
पर्चों की खरीद हुई। इस तरह इन क्षेत्रो में अभी तक 122
पर्चें खरीदे जा चुके हैं।
कलेक्ट्रेट में रहा धूम धड़ाका
पर्चा भरने आये प्रत्याशी वाहनों का पूरा काफिला
लेकर आये थे। जिससे कलेक्ट्रेट के सामने जालौन रोड
अवरुद्ध हो गया। शक्ति प्रदर्शन में हरौली से प्रत्याशी
रविंद्र सिंह और प्रबल प्रताप सिंह में भारी होड़
दिखी। हरेंद्र विक्रम सिंह भी अपनी पत्नी के लिए पूरे
तामझाम के साथ पर्चा खरीदने पहुंचे।
election
0 comments:
Post a Comment