राजधानी दिल्ली में पांच अक्टूबर को दूध का संकट पैदा होने वाला है।

बाराबंकी: बिजली पानी व प्याज की मंहगाई से जूझ रही देश की राजधानी दिल्ली में पांच अक्टूबर को दूध का संकट पैदा होने वाला है। यह कहा जाए तो कुछ गलत न होगा, क्योंकि पांच अक्टूबर को दिल्ली में समायोजन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों का विशाल धरना है।

जिले में तीन हजार से ज्यादा शिक्षा मित्र सहायक अध्यापक पद पर समायोजित हुए हैं। इनमें से आधी संख्या महिला शिक्षामित्रों की है और अधिकांश शिक्षामित्रों के छोटे-छोटे बच्चे हैं जिन्हें वह घर पर अकेला नहीं छोड़ सकती। शिक्षा मित्र उमा के दो बच्चे एक से तीन वर्ष आयुवर्ग के हैं। उमा दिल्ली के धरने में अपने दोनों बच्चों के साथ जाएंगी। इसके लिए उन्होंने बस का किराया भी रविवार को जमा कर दिया मगर दिल्ली में छोटे बच्चों के लिए दूध की समस्या के प्रति परेशान भी दिखी। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा भी मानते हैं कि महिला शिक्षा मित्रों की संख्या धरने में काफी ज्यादा होगी जिनके साथ करीब एक हजार बच्चे भी धरने में जाएंगे। दूध की समस्या तो होगी ही। इसी तरह पूरे प्रदेश में एक लाख 72 हजार शिक्षा मित्रों में आधी संख्या महिलाओं की ही है, अन्य जिलों से भी बच्चों के साथ महिला शिक्षा मित्र धरने में जाएंगी तो दूध की समस्या से इंकार नहीं किया जा सकता ।

दिल्ली जाने की तैयारी में जुटी महिला शिक्षामित्र: समायोजन बहाली की मांग को लेकर मिनी डायट बड़ेल में चल रहे समायोजन बचाओ समिति के धरने में रविवार को शामिल हुई महिलाएं दिल्ली में पांच अक्टूबर को धरने में जाने की तैयारी पर ही चर्चा करती दिखी। दिल्ली जाने के लिए वाहन की व्यवस्था पर आने वाले खर्च की धनराशि भी महिलाओं ने जमा की। धनराशि जमा करने की जिम्मेदारी भी महिला शिक्षा मित्रों ने संभाल रखी है। शिक्षा मित्र अर्चना दीक्षित ने कहा कि हमारी सभी महिला शिक्षा मित्र बहने अपने समायोजन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली में अपने छोटे-बच्चों के साथ जाएंगी, किसी भी तरह की समस्याएं हमें रोक नहीं पाएंगी। रमा अवस्थी, रेनू, प्रियंका द्विवेदी, कांती, रेनू मिश्रा, शांति देवी, शशि वर्मा, मीना कुमारी, मंजू यादव, दीपम वर्मा, आसमीन बानों, रुचि मिश्रा, प्रीति सोन , जयश्री, अनीता वर्मा, गायत्री, अल्पना, कल्पना, ऊषा देवी, रश्मि आदि सैकड़ों की संख्या महिला शिक्षामित्रों ने दिल्ली जाने की बात एक स्वर में कही।

गाजी ने बढ़ाया उत्साह: प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने मिनी डायट बड़ेल पहुंचकर दिल्ली की तैयारी में जुटे शिक्षा मित्रों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र बहनों का भी इस आंदोलन में भागीदारी काफी महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार सार्थक विकल्प तलाश रही है, मगर हमें भी अपनी एकजुटता का परिचय दिल्ली में पहुंचकर केंद्र सरकार को देना है। इस मौके पर विनोद वर्मा, अनिल शर्मा, रामशंकर राठौर, लालजी, बजरंग रावत, अमितराम तिवारी, आदि मौजूद रहे।

देवा संवादसूत्र के अनुसार देवा ब्लॉक में समायोजन बचाओ समिति के सदस्यों ने बैठक कर दिल्ली में पांच अक्टूबर को होने वाले धरने में जाने की रणनीति तैयार की। संजय शर्मा, विकास यादव, उमेश यादव, ज्ञानेंद्र पाठक, कौशल किशोर, आनंद प्रताप ¨सह, रणविजय ¨सह, राम नरेश, भूपेश कुमार, परशुराम, मधू मालती, जेवा परवीन, शमशेर ¨सह, सीताराम व सेवक राम आदि मौजूद रहे।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment