भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में बताया गया जनसंघ से अब तक का इतिहास

कोंच। भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग यहां मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान जनसंघ की स्थापना से लेकर भाजपा के अब तक के सफर के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। छह सत्रों में निपटे इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिये काम करने का आह्वान किया।

मिशन 2017 को सामने रख कर भाजपा कार्यकर्ताओं में जान फूंकने में लग गई है। कल शुरू हुये पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आज समापन हो गया। इन दो दिनों में पार्टी के आला संगठनकर्ताओं और नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बताया कि किस प्रकार बिषम परिस्थितियों में भी पार्टी के लोगों ने एकजुटता और लगन के साथ काम किया तथा अन्य दलों की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ मुहिम छेड़ कर उन्हें धूल चटाई। कल से आज तक प्रशिक्षण वर्ग के छह सत्र चले जिनमें अलग अलग पार्टी मठाधीशों ने कार्यकर्ताओं को सांगठनिक ऊंचनीच के बारे में बताया। सभी सत्रों की अलग अलग अध्यक्षता ओमप्रकाश अग्रवाल, कमलेश चोपड़ा, विनोदसिंह गुर्जर, शंभूदयाल सोनी, ननहें राजा चकधारी तथा जिलाध्यक्ष भाजपा जगदीश महाराज ने की। मुख्य वक्ताओं मूलचंद्र निरंजन, अनिलकुमार यादव, केके मिश्रा, रामलखन औदीच्य, सुनीलकांत तिवारी आदि ने पार्टी की नीतियों व सिद्घांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला और दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, अटलविहारी वाजपेयी की सांगठनिक क्षमताओं आदि के बारे में बताया।

समूचा कार्यक्रम नरोत्तम स्वर्णकार के संरक्षकत्व में संपादित हुआ। इस दौरान गौरीशंकर वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, वीरेन्द्र चमरसेना, अमित निरंजन, जगदीश अग्रवाल, मिरकू महाराज, आशुतोष मिश्रा, सुरेश पनयारा, सुनील शर्मा, अमित उपाध्याय, श्यामविहारी तीते, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, धर्मेन्द्र राठौर, शिवप्रसाद निरंजन, महेन्द्र सोनी, श्रीमती अंजली सोनी, श्रीमती कृष्णा झा, राजा तिवारी, दीपू लौना, अरूण मिश्रा, नरेश वर्मा, रवीन्द्र शिवहरे, राजू पटवा, रामकुमार शिवहरे आदि मौजूद रहे।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment