किसान कल्याण आयोग के अध्यक्ष बने बंशीलाल गुर्जर

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी है गुर्जर
संवाददाता | मंदसौर
भाजपा प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर को प्रदेश शासन ने किसान कल्याण आयोग का अध्यक्ष बनाया है। सोमवार दोपहर घोषणा के बाद से उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया। गुर्जर वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने 30 साल पहले लालघाटी के सरपंच पद से राजनीतिक सफर शुरू किया था।
किसान नेता की छवि बना चुके गुर्जर दो बार पंचायत लालघाटी के सरपंच रहे। उसके बाद जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और 3 बार कृषि उपज मंडी अध्यक्ष रहे। वर्तमान में मंडी अध्यक्ष पद पर प|ी रमादेवी गुर्जर हैं जो मंदसौर जनपद अध्यक्ष रह चुकी हैं। भाजपा संगठन में वे मंदसौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, किसान माेर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। किसान कल्याण आयोग की जिम्मेदारी सौंपी है। गुर्जर ने बताया पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जो जवाबदेही सौंपी है। उसे किसानों के हित में पूरा करने का प्रयास करूंगा।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment