काम में लापरवाही करने से दो सचिव निलंबित

 मंदसौर | शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में जिपं सीईओ रानी बाटड़ ने दो पंचायत सचिवों को निलंबित किया है। उन्होंने पंचायत रीछा के सचिव राजेंद्र बामनिया व मुल्तानपुरा के सचिव विनोद मेहरा को कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरतने व नियम विरुद्ध कार्य करने पर निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान दोनों जनपद पंचायत में नियमित उपस्थिति देंगे।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment