कंपनी नहीं लौटा रही निवेश किए रु.

कंपनी नहीं लौटा रही निवेश किए रु., एसपी को ज्ञापन निवेश किए रुपए तय समय में वापस नहीं लौटाने के मामले में मंगलवार को युवाओं ने एसपी मनोज शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया उन्होंने 2007 से 2010 के बीच सन साइन इंफ्राबिल्ड कंपनी में ऐजेंट के रूप में काम किया। कंपनी के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर निवेशकों से निवेश करवाया। अब समय पूरा होने पर कंपनी अधिकारी निवेशकों के रुपए नहीं लौटा रही। मामले में एसपी ने जांच के निर्देश दिए। कमलकुमार भारती, कमल गोस्वामी, विनोद झाझोर, कौशल्याबाई सहित एजेंट मौजूद थे।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment