कैरम में 116 ने खेल काैशल दिखाया

 मंदसौर | कोठारी नगर स्थित सेंट कबीर स्कूल में संभागस्तरीय शालेय कैरम प्रतियोगिता हुई। बालक-बालिका वर्गों में 116 खेल प्रतिभाओं ने कौशल दिखाया। जिला खेल अधिकारी अशोक पाटीदार ने कहा खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। लक्ष्य निर्धारित करें। पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी केएल मेहरा ने कहा एकाग्रता के साथ अनुशासन में रहकर खेलें। पूरण शर्मा, शांता व्यास, कृष्णा राठौर ने विचार रखे। स्वागत स्कूल संचालक शेर मोहम्मद खान, नीता भदौरिया, शारदा अग्रवाल ने किया।.

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment