उत्तर प्रदेश की बड़ी खबर

भगदड़ में 11 कांवड़ियों की मौत, 50 घायल
वैद्यनाथ धाम मे आज तडके हुआ हादसा

पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज से मची भगदड
झारखंड / झारखंड के देवघर में सोमवार सुबह करीब 5 बजे बाबा बैद्यनाथधाम के दर्शनों के लिए खड़े श्रद्धालुओं में भगदड़ मचने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंदिर से करीब 3 किलोमीटर दूर बेलाबगान में हुआ।सावन का सोमवार होने की वजह से देररात से ही कांवडिय़ों की लंबी कतार लगी हुई थी। तभी बेलाबगान के पास अचानक कतार अनियंत्रित हो गई और वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 10 कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। 20 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से ज्यादातर उत्तरप्रदेश और नेपाल के हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्संग चौक पर कांड़वियों की कतार को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। जिससे कई कांवडिय़े रस्सियों से उलझ कर गिर गए और घायल हो गए।जिसके बाद यहां करीब आधे घंटे तक अफरातरफी का माहौल रहा। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया और उसने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि हादसा पुलिस की लापरवाही की वजह से हुआ है। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की वजह से स्थिति ज्यादा खराब हुई।
बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में सावन के दौरान हर सोमवार को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु यहां आते हैं। बिहार के सुल्तानगंज से गंगा नदी का जल लेकर भक्त यहां चढ़ाने आते हैं। यह यात्रा 100 किलोमीटर पैदल चलकर पूरी होती है।
मृतकों में से एक की पहचान प्रदुमन गुप्ता, पामगुंज, अररिया जिला, बिहार के रूप में हुई है।
घायलों के नाम इस प्रकार हैं:-
उमाशंकर राजभर - गाजीपुर, उत्तर प्रदेश
परमेश्वरी देवी - गाजीपुर
बबलू रॉय - बहराइच, उत्तर प्रदेश
सुशीला देवी - नेपाल
राजकिशोर मंडल - नेपाल
द्रोपदी देवी - मधेपुरा
सुदर्शन बिंद - गया
मुकुल शर्मा - गुआलपड़ा, मधेपुरा
प्रशांत सोनी - बलिया, उत्तर प्रदेश
गुरिया देवी - सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश
वसुमती देवी - बलिया, उत्तर प्रदेश
सरस्वती देवी - बलिया, उत्तर प्रदेश
ललित पंडित - दरभंगा, बिहार
बुंदेला यादव - बलिया, उत्तर प्रदेश


-Krishna Pandit


CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment