अतिथियों की मेरिट आज आने की संभावना

मंदसौर | उच्च शिक्षा विभाग पोर्टल पर मंगलवार रात तक अतिथि विद्वानों की मेरिट सूची नहीं आई। जिले के 9 कॉलेजों में 87 पदों पर भर्ती होना है। इस बारे में लीड कॉलेज प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद खिमेसरा ने बताया मंगलवार को दिनभर सूची का इंतजार करते रहे। रात को पता चला अतिथियोें के आमंत्रण की कार्रवाई प्रचलन में है। 19 अगस्त को सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध होने की संभावना है।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment