ऊमरी नगर में ग्रामीण किसानों ने किया चक्का जाम

ऊरई- उपजिलाधिकारी ने ओलावृष्टि की सर्वे लेखपाल दुर्गाचरण से करया था लेकिन दुर्गाचरण ने सही सर्वे न करते हुए लापरवाही से सर्वे जमा कर दिया।
 ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल दुर्गाचरण ऊमरी में कभी कार्य ही नहीं करते हैं वह अपने चाहते चन्द्र किशोर पुत्र प्रभुदयाल नगर पंचायत ऊमरी के माध्यम से कार्य करवाते हैं और लेखपाल का रिकॉर्ड भी इन्ही लोगों के पास रहता है किसानों को जब भी कोई काम होता है तो पैसे की मांग की जाती है पैसे देने पर तत्काल काम कर दिया जाता है।
आज-सुबह किसानों का गुस्सा सिर पर चढ गया और युनियन के साथ क्षेत्रीय किसान व नगर के किसानों ने रोड पर उतर कर चक्का जाम किया।
सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष हेमन्त कुमार दल वल के साथ पहुंचे किसानों की भारी जनसंख्या देख हेमन्त कुमार ने थाना अध्यक्ष गोहन, थाना अध्यक्ष माधौगढ को सूचना दी और वो भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे फिर क्या किसानों को सम्झाना शुरू कर दिया लेकिन किसान भी जागरूक हो गया इसी बीच काफी तु तु मै मै चलती रही लेकिन जाम खोलने से मना कर दिया।
करीब चार-पाँच घंटे चक्का जाम रहा
इसके बाद उपजिलाधिकारी प्रेम चन्द्र यादव जालौन ने किसानों से शिकायत पत्र लेते हुए किसानों को सम्झाया और उनकी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया।

रिपोर्ट :- रमा कान्त सोनी 9005208607
ऊरई सम्वाददाता (जालौन)

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment