रणवीर सिंह ने थामा हिना खान का हाथ! तो लोगों ने किया कमेंट

दीपिका पादुकोण से शादी के बाद रणवीर सिंह हसबैंड ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम करना चाहते हैं। लेकिन लगता है कि उससे पहले ही वो जेंटलमैन ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम कर लेंगे। जी हां, हाल ही में रणवीर ने कुछ ऐसा किया है कि फैंस के साथ-साथ टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी उनकी दिवानी हो गई हैं और खुद को रणवीर की तारीफ करने से रोक नहीं पा रही हैं। जिसका सबूत है ये फोटोज जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फोटो में रणवीर हिना का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। हिना ने खुद भी ये फोटो शेयर की है जो तेजी से वायरल भी हो रही है।


रणवीर ने की हिना खान की मदद...
दरअसल रणवीर सिंह और हिना खान हाल में एक इवेंट में साथ दिखे। यहां हिना खान को सम्मानित किया गया। जब वो स्टेज से नीचे उतर रही थीं तब लम्बी ड्रेस के कारण उन्हें किसी की मदद की जरूरत पड़ी। बस फिर क्या था वहां मौजूद रणवीर ने फौरन हिना को अपना हाथ दे दिया और उन्हें स्टेज से नीचे उतरने में मदद की। रणवीर सिंह और हिना खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं और दोनों के फैंस लगातार ट्वीट करके रणवीर की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि,‘रणवीर सिंह ने यह साबित कर दिया है कि वो वाकई एक जेंटलमैन हैं।’

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment