रणवीर- दीपिका के रिसेप्शन की तस्वीरें! देखें वीडियो

रणवीर सिंह ने कुछ इस अंदाज में दीपिका का स्वागत किया। वे दीपिका को साथ लेकर आए। 






तस्वीर में देख सकते हैं कि दोनों ने एक जैसे कलर कॉम्बीनेशन वाली ट्रेडिशनल डिजाइनर ड्रेस पहनी हुई है। 
इससे पहले भी जो तस्वीरें शादी की और बेंगलुरु रिसेप्शन की आई थी उसमें भी यह देखा गया था कि दीपिका और रणवीर ने ड्रेस का कलर एक जैसा रखा था। 
इस खास मौके पर गोल्डन एरा के खूबसूरत गीत सुनाई दे रहे थे। 
ड्रेस को अगर ध्यान से देखेंगे तो पता चलता है कि इस पर बारीकी से वर्क किया गया है। दीपिका और रणवीर ने बेंगलुर में रिसेप्शन देने के बाद मुंबई में बुधवार को रिसेप्शन का आयोजन खास तौर पर मीडिया और अपने करीबी लोगों के लिए किया। 
जानकारी के मुताबिक एक और रिसेप्शन का आयोजन होगा जिसमें मुंबई की बड़ी शख्सियत और बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शामिल होंगे। आपको बता दें कि, दीपिका और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। 14 को कोंकणी शादी हुई थी और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज के साथ शादी सम्पन्न हुई थी। इसके बाद दोनों भारत आ गए थे। इस दौरान दोनों ने बेंगलुरु में रिसेप्शन रखा था जहां पर बेंगलुरु में दोनों परिवार के करीबी लोग शामिल हुई थे। अब मुंबई में रिसेप्शन खास तौर पर मीडिया के लिए रखा गया था। एक और रिसेप्शन 1 दिसंबर को होगा। 


CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment