दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आगामी 14 और 15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं. दीपिका और रणवीर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी बीच दोनों स्टार्स अपने परिवार के साथ इटली रवाना हुए. शनिवार तड़के दीपिका को रणवीर के फैमिली मेंबर्स के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इस दौरान कपल मैचिंग आउटफिट में नजर आया. दुल्हन बनने जा रहीं दीपिका पादुकोण व्हाइट हाई नेक टॉप और स्लिट स्कर्ट में देखी गईं. जबकि रणवीर सिंह ने बंधगला सूट कैरी किया. दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर अपने होने वाले सास-ससुर और ननद से बातचीत करती दिखीं. वहीं, 'बाजीराव' रणवीर सिंह अपनी 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण का हाथ थामे इटली रवाना हुए.
![]() |
रणवीर और दीपिका |
![]() |
रणवीर के पिता |
![]() |
रणवीर की माँ |
0 comments:
Post a Comment