एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने भी दी दीपिका को बधाई जानें क्या कहा?

 पिछले दिनों दीपिका और रणवीर ने खुद सोशल मीडिया पर शादी की तारीख बताई थी। दोनों ने शादी का एक कार्ड फैंस के लिए शेयर किया था।

दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्ड शेयर किया तो उस पर सिद्धार्थ माल्या ने रिएक्शन दिया। सिद्धार्थ ने 'किस' वाला इमोजी कमेंट किया। खबरों के मुताबिक, दीपिका और सिद्धार्थ करीब 2 साल तक रिलेशनशिप में थे हालांकि दोनों ने कभी इसे एक्सेप्ट नहीं किया लेकिन अक्सर दोनों को इवेंट्स और पाटियों में देखा जाता था। बता दें कि सिद्धार्थ, बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे हैं।खबर के मुताबिक, दीपिका और रणवीर साउथ इंडियन और नॉर्थ इंडियन दोनों ट्रेडिशनल तरीके से शादी करेंगे। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि दीपिका साउथ इंडियन हैं और रणवीर पंजाबी फैमिली से हैं। शादी का ये फंक्शन 4 दिन तक चलेगा।

 इस वजह से दोनों के परिवार ने फैसला लिया है कि दोनों धर्मों से शादी होगी। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। इसके अलावा फराह खान, शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा के भी शादी में शामिल होने की उम्मीद है। रणवीर की ओर से अर्जुन कपूर के शादी में शरीक होने की उम्मीद है। रणवीर और अर्जुन की दोस्ती बी टाउन में काफी फेमस है। खबरों के मुताबिक, रणवीर और दीपिका 1 दिसंबर को दुबई के ग्रांड हयात होटल में रिसेप्शन देंगे। 

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment