सलमान के "माय लव"का देहांत!

। सलमान ख़ान ने अपना खूबसूरत प्यार हमेशा हमेशा के लिए खो दिया है! और इसकी खबर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैन्स के साथ शेयर की। बता दें कि सलमान एक घर सालों से रह रहीं उनकी  फीमेल डॉग का देहांत हो गया है, जिसका नाम My Love था।सलमान ने इमोशनल होकर ट्वीटर पर माय लव की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, मेरी बेहद खूबसूरत माय लव आज चली गई है, भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। सलमान के पास इससे पहले दो Bull Mastiffs (डॉग की प्रजाति) थे Myson और My Jaan, साल 2009 में माय सन के देहांत के बाद कुछ महीनों बाद सलमान ने माय जान को भी खो दिया। साल 2015 में सलमान के डॉग वीर ने भी उनका साथ छोड़ दिया था। सलमान ने माय सन और माय जान के लिए अपने घर के पास एक मेमोरियल भी बनवाया था। और अब माय जान का दुःख सलमान को सता रहा है।सिर्फ सलमान ही नहीं उनके कुछ दोस्तों ने भी माय लव को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, यूलिया वन्तुर और डेज़ी शाह भी शामिल हैं। ये तीनों अभिनेत्रियां सलमान और उनके परिवार एक बेहद करीब हैं।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment