मलाइका और अर्जुन करने जा रहे हैं शादी !

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चा में है। एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान के रिलेशनशिप को लेकर खबरें पिछले काफी वक्त से आ रही हैं। 




अब खबर आ रही है कि दोनों इस रिश्ते का खुलासा करने वाले हैं। अगले साल यानी 2019 में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते है। सूत्रों की मानें तो दोनों ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को काफी पसंद करते है।
33 साल के अर्जुन का 45 साल की मलाइका के साथ काफी दिनों से सीक्रेट-अफेयर चल रहा है। हालांकि अर्जुन कपूर को उनके पापा बोनी कपूर ने मलाइका से दूर रहने को कहा था। लेकिन लग रहा है कि अर्जुन पर इसका कोई असर नहीं है। दोनों को इन दिनों खूब साथ देखा जा रहा है।
हाल ही में इस रूमर्ड कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दरअसल मलाइका ने हाल ही में अपना 45वां जन्मदिन मनाया है। इस जन्मदिन को मलाइका ने इटली में सेलिब्रेट किया है। इटली मलाइका बर्थ़डे मनाने गई थी। लेकिन अगर आपको लग रहा है कि मलाइका अकेले ही गई थी तो आप गलत हैं। मलाइका ने इटली में अपना बर्थडे अर्जुन कपूर के साथ सेलिब्रेट किया है। मलाइका के साथ साथ अर्जुन भी उनका बर्थ़डे सेलिब्रेट करने इटली गए थे। दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया है।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment