मटन कोरमा एकदम आसान !



दशहरा स्पेशल रेसिपी !
मसालों और बहुत सी अन्य सामग्री से मिलकर बना मटन कोरमा जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही लोग इसे खाना पसंद करते है। बहुत दूर दूर से लोग इसका सेवन  करने के लिए आते है और इसके फैन बन जाते है। मटन कोरमा एक ऐसी डिश है जिसे आप खाने में तो बना ही सकते है साथ ही आजकल इसका चलन पार्टी और दावतों में भी कुछ कम नहीं है।
प्रसिद्ध- मटन कोरमा हमारे देश भारत की प्रसिद्ध डिश है। हमारे देश में यह पंजाब, हैदराबाद और लखनऊ की साइड बहुत मिलता है। इसके अलावा इस डिश को सबसे ज्यादा पाकिस्तान और बंगलादेश में पसंद किया जाता है।
स्वाद- मटन कोरमा का स्वाद इसमें डाले गए मसालों और मिश्रण पर ही निर्भर करते है। इसमें डाली गई सभी सामग्री शुद्ध होती है जो इसके स्वाद को बढ़ा देती है और यह व्यंजन सभी का मनपसंद हो जाता है।
विशेषता- मटन कोरमा की सबसे खास विशेषता इसमें डाले गए मटन से है। मटन सेहत के लिए अच्छा होता है यह आपके शरीर को चुस्त रखता है इससे बना मटन कोरमा भी आपके लिए लाभदायक होता है।
मटन कोरमा को आप चाहे तो अपने अनुसार घर पर शुद्ध तरीके से बना सकते है। उसके लिए आपको ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है आपको बस हमारी दी गई विधि को फॉलो करना है आप देखना जब तक ईद आएगी आप इस डिश को बनाने में माहिर हो जाएंगे और इस बार सभी को आप यह डिश अपने हाथो से बनाकर खिलाएंगे।
मटन कोरमा बनाते समय इन चीज़ो का रखे ध्यान
  1. मटन कोरमा बनाते समय आप जो मटन का इस्तेमाल कर रहे है वो ताज़ा होना चाहिए। अगर आप ताज़ा मटन काइस्तेमाल नहीं करेंगे तो आपको बहुत सी बीमारी होने का खतरा बना रहेगा जिससे आपको बहुत परेशानी का सामनाकरना पड़।
  2. मटन कोरमा को पीसे हुए मसालों में बनाने की जगह आप उसे साबुत मसालों में भी बना सकते है ऐसा करने से आपकोएक नया और अलग स्वाद मिलेगा और उम्मीद है वो सबको पसंद भी आएगा।
  3. आप चाहे तो मटन को साफ करने के बाद उबाल ले और बाद में मसालों के साथ मिक्स करे ऐसा करने से मटन पकजाएगा और फ्राई करने में आसानी होगी। साथ ही आपको स्वाद में कच्चा पन महसूस नहीं होगा।
  4. अगर आपको लगे की आपका मटन कोरमा तैयार होने के बाद थोड़ा कच्चा रह गया है तो आप उसे कुछ देर के लिए गैसपर करने के लिए रख दे वरना अपने ओवन में कुछ देर पका ले इससे आपका मटन कोरमा कच्चा नहीं रहेगा।
  5. एक बात का विशेष ध्यान रखे की दही और निम्बू का इस्तेमाल एक साथ ना करे ऐसा करने से आपका कोरमा ख़राब होजाएगा और आपको खाने में मजा भी नहीं आएगा।
मटन कोरमा कैसे पकाए:
  1. मटन कोरमा को हमेशा धीमी आंच में पकाए ऐसा करने से आपका आपका चिकन और मसाले अच्छे से आपस में मिल कर पक जाएंगे और आपके मटन कोरमा में अलग ही स्वाद आएगा।
  2. मटन कोरमा को आप दोपहर या शाम के खाने में पका सकते है जिससे आपको रोजाना के खाने से कुछ अलग स्वाद और डिश मिलेगी। आप मटन कोरमा को चावल के साथ खाये तो आपको इसके स्वाद का असली मजे मिलेगा।
  3. मटन कोरमा पकाने के लिए पहले लोग बकरा ईद या किसी अन्य पर्व का इंतज़ार करते थे लेकिन अब आपका जब भी मन करे विधि की मदद से मटन कोरमा पकाए और उसके स्वाद से सभी को खुश करे।
  4. मटन कोरमा वैसे तो एक फेस्टिवल डिश है लेकिन जब आपका मटन कोरमा खाने का मन करे आप तभी आपका त्यौहार इस डिश को घर पर ही पका कर बना सकते है।
मटन कोरमा का स्वाद:
  1. मटन कोरमा का स्वाद तीखा होता है लेकिन अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद नहीं है तो आप लाल मिर्च का प्रयोग नाकरके हरी मिर्च को बारीक़ काटकर इसका स्वाद ले सकते है।
  2. मटन कोरमा में कुछ लोग ड्राई फ्रूट्स भी डालना पसंद करते है जिससे तरीके और स्वाद में थोड़ा बदलाव  जाता है तोअगर आप चाहे तो बारीक़ बादामकाजू और किशमिश का इस्तेमाल कर सकते है।
  3. मटन कोरमा को परोसते समय आप ऊपर से धनिये के पत्त्ते डाल सकते है साथ ही थोड़ी क्रीम का भी इस्तेमाल करसकते है जो मटन कोरमा के स्वाद को क्रीमी बना देगा।
  4. मटन कोरमा को सजाने के लिए आप धनिये के पत्तो के साथ बारीक़ कटे अदरक और निम्बू के रस का भी इस्तेमाल करसकते हैऐसा करने से आपके मटन कोरमा दिखने में भी आकर्षित लगेगा।
मटन कोरमा बनने का समय
मटन कोरमा बनाने में 40 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 20 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह मटन कोरमा 4 सदस्यों के लिए काफी है।
मटन कोरमा (Mutton Korma Recipe) बनाने की विधि | मटन कोरमा (Mutton Korma Recipe) इन हिंदी

मटन कोरमा का लजीज स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है। आप इसे जब चाहे बनाकर सभी को खिला सकते है। यह एक ऐसी डिश है जिसे नॉन वेज पसंद करने वाले सभी लोग चाव से खाते है।

 Course Main Dish

 Cuisine Hyderabadi, Indian, Punjabi

 Prep Time 20 minutes

 Cook Time 40 minutes

 Total Time 1 hour

 Servings 4 people

Ingredients

500 gram मटन

1 प्याज़

2 हरी मिर्च

2 इलायची

2 लौंग

1 कप पानी

1 कप दही

1 टी स्पून काली मिर्च

1 टी स्पून निम्बू का रस

1 टी स्पून लहसुन का पेस्ट

1/2 टी स्पून हल्दी

1/2 टी स्पून गरम मसाला

2 टी स्पून धनिया पत्ता

2 टी स्पून तेल

नमक स्वादानुसार

How to make मटन कोरमा (Mutton Korma Recipe)

मटन कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले मटन को ले और अच्छे से साफ कर ले। अब एक बाउल में मटन डाले साथ ही उसमे निम्बू का रस, नमक, काली मिर्च और लहसुन का पेस्ट डाले। इस मिश्रण को मिक्स करके कुछ देर के लिए ढक कर रख दे।

अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम करे उसमे बारीक़ कटा हुआ प्याज़ डाले और उसे हल्का ब्राउन होने तक भूने। प्याज़ भुनने पर उसमे हल्दी डाले और अच्छे से मिक्स कर ले।

इसी मिश्रण में हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून ले साथ ही इलायची, लौंग डाले। सारे मिश्रण को अच्छे से भून ले। मसालों के भुन जाने के बाद उसमे दही डाले और मिक्स करे।

अब इसमें रखा हुआ मटन का मिश्रण डाले और अच्छे से मिलाए। इस मिश्रण को कुछ देर पकने के लिए छोड़ दे। बीच में कलछी की मदद से चलाते रहे। आपका मटन अच्छे से पक जाएगा। अगर आपको लगे की आपका मटन पका नहीं है तो आप थोड़ा पानी मिला सकते है।

कुछ देर बाद गैस को बंद कर दे। इसमें ऊपर से गरम मसाला और धनिया के पत्ते डालकर मिला दे। आपका स्वादिष्ट और लाजवाब मटन कोरमा बनकर तैयार है इसमें बाउल में निकाले और सभी को सर्वे करे।

CONVERSATION

1 comments: