E&E news

वाराणसी : कैंट-इंग्लिशियालाइन चौराहे से तीसरे दिन गुरुवार को भी बैरियर हटाया गया। पूरे दिन की गतिविधि सामान्य रही। सुबह से शाम तक जाम का नाम भी नहीं रहा। कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह ने दो चरणों में सुबह व शाम चार-चार घंटे मौके पर जाम की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर ही यातायात पुलिस को सुझाव भी दिया। यातायात पुलिस के जवानों का कहना था कि बेहतर परिणाम देने के लिए बीच-बीच में विश्राम की भी जरूरत होती है। लगातार वाहनों के आवागमन से आठ घंटे ड्यूटी करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं हैं। इसके लिए भी प्रयास होना चाहिए

गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट पर लोहामंडी-रोडवेज चौराहे पर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। इससे राहगीरों को कुछ राहत मिली। स्थानीय लोगों ने कहा कि चौराहे को जाम से बचाने के लिए मात्र दो जवानों से बात नहीं बनेगी। यहां पुलिस की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए

बनारस में इतनी जगह सड़कें खोदी गई हैं कि गिनना मुश्किल है। सभी स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। इसकी वजह से जवानों की कमी है। सड़कें दुरुस्त होने के बाद मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस की संख्या बढ़ाई जाएगी।

डा. बीएन तिवारी : एसपी (यातायात)

Reporter ankit kushwaha

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment