सेवानिवृत्ति पर दी गई पालिका कर्मियों को विदाई

कोंच। नगर पालिका परिषद् कोंच में अपना कार्यकाल पूरा करके आज सेवा निवृत्त हुये बरिष्ठ कर्मचारी दिनेश दुवे व गजराजसिंह कुशवाहा को पालिका सभागार में सभासदों और कर्मचारियों ने भावपूर्ण विदाई दी। इस मौके पर विदाई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने कहा कि यद्यपि सरकारी सेवाओं में सेवानिवृत्ति एक सतत् प्रक्रिया है और अपना सेवाकाल पूरा करने के बाद विदा होना ही पड़ता है, लेकिन जो कर्मचारी आज यहां से अवकाश ग्रहण कर रहे हैं उनका समूचा कार्यकाल इतना सराहनीय रहा है कि उनकी कमी निश्चित रूप से पालिका के कार्यों को प्रभावित करेगी।


सेवानिवृत्त हो रहे दिनेश दुवे व गजराजसिंह कुशवाहा ने भी रूंधे गले से कहा कि आज उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह अपना परिवार छोड़ कर कहीं जा रहे हों। उन्होंने कहा कि उनके सहकर्मियों ने उन्हें हमेशा जो सहयोग और सम्मान दिया उसके लिये वे सदैव उनके ऋणी रहेंगे। पालिका ईओ पूरनलाल वर्मा, सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह, सभासद राघवेन्द्र तिवारी, मनोज इकडय़ा, महावीर यादव, राघवजी गुर्जर, संजय सोनी, अजय गुप्ता, शकील मकरानी, शकीला बेगम, चुन्नी बेगम, अनुराग गुप्ता, श्यामसुंदर, घनश्याम राठौर, पुरूषोत्तम गौतम, चंद्रप्रकाश गुप्ता, विजय अवस्थी, जीवनलाल बाल्मीकि, ओमप्रकाश, प्रेम वर्मा, राजकुमार, सीमा, मेसरजहां, इक्खन, अनुराग आदि ने दोनों कर्मचारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें उपहार भेंट किये। तत्पश्चात् दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारीजन, इष्टïमित्र उन्हें गाजे बाजे के साथ घरों को ले गये। घरों पर इन कर्मचारियों ने लोगों को स्वल्पाहार कराया।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment