ओम सेवा संस्थान ने कराई प्रतियोगिता

उरई:- ओम सेवा संस्थान के द्वारा जनपद में रविवार को आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में बुंदेलखण्ड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसका उद्देश्य बुंदेलखण्ड में शिक्षा के गिरते स्तर को देखते हुए छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना था। आगामी परीक्षा 20 सितंबर को कराई जायेगी। जिसके लिए शहर और कस्बों में सेंटर बना दिये गये हैं। आज की प्रतियोगिता का परिणाम 25 सितंबर को घोषित किया जायेगा। विजयी प्रतियोगियों को वरीयता के अनुसार सम्मानित भी किया जायेगा। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को ओम कंप्यूटर सेंटर पर किसी भी कोर्स करने के लिए 20 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। इस प्रतियोगिता के संचालक सुनील व्यवस्थापक मालती श्रीवास्तव अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय व परीक्षा व्यवस्थापक संजू दुबे सनातन होंगे।

By- Ramakant Soni (E & E NEWS)

WWW.NEWSENE.COM
9005208607

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment