इकबाल मंसूरी ही होंगे जालौन के नगर अध्यक्ष

जालौन-उरई। समाजवादी पार्टी में नगर अध्यक्षों को बदलाव को लेकर जिले में जो संदेह की स्थिति बनी हुई थी। आज जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि जालौन इकाई के नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी ही हैं जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने संस्तुति की मुहर लगाई है। प्रदेश अध्यक्ष के आदेश के बाद मेरा द्वारा किया गया मनोनयन स्वतः ही समाप्त हो जाता है उक्त बाद जिलाध्यक्ष ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

कस्बें में सपा नेता दीपू त्रिपाठी के आवास पर आज पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव ने कहा कि उन्हें प्रदेश कार्यालय से सूचना प्राप्त हो चुकी है जिसमें इकबाल मंसूरी को नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर अब यह स्पष्ट हो चुका है कि इकबाल मंसूरी ही जालौन नगर अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आदेश हम सभी के लिए सर्वोपरि है। उनकी संस्तुति के बाद मेरे द्वारा किये गये मनोनयन का कोई अस्तित्व नहीं रह जाता। इसके बाद 1 अगस्त से 14 अगस्त तक चलने वाली साइकिल यात्रा पर चर्चा की गई जिसमें उन्होंने बताया कि साइकिल यात्रा के दौरान ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताना और जनसंपर्क करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौप दी गई है।
 वार्ता के दौरान सपा नेता नन्नू राजा ने कहा कि साइकिल यात्रा का रूट चार्ट तैयार कर दिया गया है। जिसके तहत सभी को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी ने सभी कार्यकर्ताओं से साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की है। बताया गया है कि साइकिल यात्रा का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से दीपू त्रिपाठी, धर्मेंद्र सक्सेना, शिवेंद्र श्रीवास्तव, सिद्धार्थ यादव, छुन्ना गढ़गुवां, जसवंत, पिंटू द्विवेदी, रामेन्द्र त्रिपाठी, दाऊ निरंजन, उमेश, मिथलेश, राकेश व नीलू समेत कई लोग मौजूद रहे।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment