सेलेब्रिटी बर्थडे विशेष !

वैसे तो हेमा मालिनी ने उन्होंने अपने समय के ज्यादातर सभी बड़े स्टार्स के साथ किया लेकिन कुछ साथ उनकी जोड़ी काफी हिट रही। जिनमें से एक नाम है राजेश खन्ना। सुपरस्टार राजेश के साथ हेमा ने 10 हिट फिल्में दीं। वहीं धर्मेंद्र के साथ उन्होंने 35 फिल्मों में काम किया।

ऐसा कहा जाता है कि रमेश सिप्पी की ब्लॉक बस्टर फिल्म शोले के दौरान धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी ऑटोबायॉग्रफी में हेमा ने यह बात भी बताई है कि उन्हें जितेंद्र और संजीव कुमार ने भी शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन उन्होंने धर्मेंद्र से शादी कर ली। बता दें कि धर्मेंद्र औऱ हेमा की उम्र में 13 साल का फर्क है।

फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र और हेमा से जुड़ी एक और मजेदार कहानी रिपोर्ट्स में आ चुकी है। इस कहानी के मुताबिक, शोले की शूटिंग के वक्त जब धर्मेंद्र और हेमा का सीन शूट होता था तो धर्मेंद्र लाइटबॉय को सीन खराब करने के लिए पैसे दे देते थे। वह ऐसा इसलिए करते थे ताकि उन्हें हेमा के साथ ज्यादा से रीटेक का मौका मिले। खैर इस फिल्म के 5 साल बाद दोनों ने शादी कर ली।

हेमा के लिए धर्मेंद्र से शादी करना इतना आसान नहीं था क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी बीवी ने धर्मेंद्र को तलाक देने से इंकार कर दिया। इसके बाद हेमा और धर्मेंद्र ने शादी करने के लिए इस्लाम अपनाया। हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां एशा और अहाना देओल हैं।

हेमा मालिनी अब सिलेक्टेड फिल्मों और ऐड्स में दिखाई देती हैं लेकिन इस उम्र में भी आप उन्हें डांस परफॉर्मेंस देते स्टेज पर देख सकते हैं।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें राज्य सभा का सदस्य (2003-2009 ) घोषित किया, इसके बाद से हेमा के पॉलिटिकल करियर की शुरुआत हुई। 2004 में उन्होंने ऑफिशली भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली।(





















