अंडा टोस्ट बहुत ही लाजवाब और स्वादिष्ट नाश्ता है। जिन लोगो को अंडा पसंद होता है वो सभी अंडा टोस्ट को बड़े शौक से खाते है। आप जब चाहे इसे आसानी से बना सकते है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। यह डिश सभी को पसंद होती है। ज्यादातर सभी लोग इसे सुबह और शाम के नाश्ते में खाना पसंद करते है।
स्वाद- अंडा टोस्ट का स्वाद तीखा और मसालेदार होता है। इसमें अच्छे मसाले डाले जाते है जिससे यह चटपटा हो जाता है और सभी को पसंद आता है। इसे आप चटनी या सॉस के साथ सर्वे करेंगे तो इसका स्वाद और भी अच्छा लगेगा।
प्रसिद्ध- अंडा टोस्ट सबसे ज्यादा विदेश में प्रसिद्ध है लेकिन अंडा टोस्ट सभी को भारत में भी बहुत पसंद किया जाता है। जैसा की अंडा हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है वैसे ही अंडा टोस्ट खाने के भी बहुत फायदे होते है। अंडा टोस्ट एक वेस्टर्न नाश्ता होता है।
विशेषता- सुबह या शाम के नाश्ते में आपके पास बनाने के लिए कुछ ना हो तो आप आसानी से अंडा टोस्ट बनाकर आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते है। यह सेहत के लिए भी अच्छा होता है और सभी को पसंद भी आता है।
अंडा टोस्ट एक ऐसी डिश है जो सभी को बहुत पसंद आती है। आप बाजार में कही भी चले जाए आपको अंडा टोस्ट सभी जगह मिलेगी लेकिन अगर आप चाहे तो इसे आसानी से घर पर शुद्ध तरीके से बना सकते है। इसे बनाने में ना तो ज्यादा समय लगता है और ना ही ज्यादा सामग्री। इसे बनाने की सभी सामग्री आसानी से मिल जाती है। आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट और चटपटा अंडा टोस्ट कभी भी बना सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और स्वादिष्ट और लाजवाब अंडा टोस्ट बनाकर सबको खुश करे।
अंडा टोस्ट बनने का समय
अंडा टोस्ट बनाने में 30 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 10 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह अंडा टोस्ट 4 सदस्यों के लिए काफी है।
5 from 1 vote
अंडा टोस्ट (Egg Toast Recipe)
अंडा टोस्ट का स्वाद बहुत ही लाजवाब और स्वादिष्ट होता है। आप इसे कभी भी बनाकर सबको खिला सकते है यह सभी को पसंद आता है। अंडे और ब्रेड का यह मिश्रण सभी को पसंद होता है।
Course Breakfast, Snack foods
Cuisine Western
Prep Time 10 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 40 minutes
Servings 4 people
Ingredients
4 अंडे
8 ब्रेड
1 प्याज़
1 टमाटर
1 कप दूध
1/2 टी स्पून काली मिर्च
1/2 टी स्पून लाल मिर्च
1/2 टी स्पून हल्दी
1 टी स्पून धनिया पत्ता
2 टी स्पून तेल
नमक स्वादानुसार
How to make अंडा टोस्ट (Egg Toast Recipe)
अंडा टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर और प्याज़ को ले और बारीक़ काट कर रख ले। साथ ही हरी मिर्च भी काट कर रख ले।
इतना करने के बाद एक बाउल ले उसमे सभी अंडो को फोड़ ले और उन्हें अच्छे से फेट ले। अब इसी मिश्रण में दूध, काली मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च, बारीक़ कटा टमाटर प्याज़, धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर ले।
अब एक नॉन स्टिक का पैन ले उसमे तेल डालकर गरम करे। ब्रेड का स्लाइस ले और उसे बाउल वाले मिश्रण में दोनों तरफ से डिप कर ले।
इतना करने के बाद ब्रेड को नॉन स्टिक पैन में डालकर दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक सेक ले। जब ब्रेड सिक जाए तो उसे प्लेट में निकाल ले।
सभी ब्रेड स्लाइस को इसी तरह बनाकर रख ले। कुछ ही देर में आपके स्वादिष्ट और लजीज अंडा टोस्ट बनकर तैयार है इन्हे प्लेट में निकाले और सभी को गरम गरम टोस्ट सॉस के साथ सभी को सर्वे करे।
0 comments:
Post a Comment