कौन होगा cm? घमासान युद्ध !

राजस्थान
राजस्थान में कांग्रेस 99 सीटों पर है। इसलिए अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के आसार ज्यादा हैं। गहलोत संकट मोचक हैं और अन्य दलों से उनका मैनेजमेंट भी अच्छा है। इसके पहले भी जब गहलोत मुख्यमंत्री थे तो उन्हें पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। 96 सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बनी थी और गहलोत ने सफलतापूर्वक पांच साल राज किया था। सचिन पायलट चूंकि नए हैं, इसलिए कम सीटों की सरकार में उनके सीएम बनने की संभावना कम है।
मध्यप्रदेश
मप्र में कमलनाथ की संभावनाएं ज्यादा हैं। पहले यह संभावना थी कि कमलनाथ और सिंधिया के झगड़े में दिग्विजय सिंह द्वारा अजय सिंह ‘राहुल भैया’ को आगे कर दिया जाता। लेकिन अजय सिंह चुरहट से खुद ही हार गए।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल का मुख्यमंत्री बनना तय है। क्योंकि वही थे, जो लड़ रहे थे, संघर्ष कर रहे थे। केस झेले, जेल गए। सब कुछ किया। केवल ट्रांसफर, नियुक्तियां कराने वाले नेताओं की दौड़ से बाहर रहे। दूसरा नाम टीएस सिंहदेव का है, लेकिन भूपेश बघेल के सामने सिंहदेव की संभावना ना के बराबर है।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment