रणवीर सिंह के घर हुयी हल्दी की रस्म !

स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फैन्स समेत पूरे बॉलिवुड की नजरें इस शादी पर हैं। दोनों के घर में शादी की तैयारियां भी शुरु हो गई हैं। सिर्फ तैयारियां ही नहीं, प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी शुरू हो चुके हैं। अब रणवीर सिंह की हल्दी की रस्म की तस्वीरें सामने आई हैं। 


बॉलीवुड के स्टाइलिश अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही दीपिका पादुकोण से शादी कर उनके जीवनसाथी बन जाएंगे। लंबे समय से इनके रिलेशनशिप की बातें होती रही थीं जो अब शादी के रिश्ते में बंधने जा रहा है।
इस बीच रणवीर सिंह के घर से उनके हल्दी की रस्मों की ख़बर आ गयी है, जिसकी झलक आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आगामी 14 नवंबर और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब तक की ख़बर के अनुसार दोनों इटली के लेक कोमो में शादी कर रहे हैं। आप देख सकते इस मौके पर रणवीर का घर फूलों से सजा दिया गया है। रणवीर तो पूरे मस्ती के मूड में डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं।




CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment