भारत में "में टू "मूवमेंट में शामिल हुयीं कंगना भी

नई दिल्ली. 






भारत में मी टू आंदोलन जोर पकड़ रहा है। अब तक कई नामी हस्तियां आरोपों की चपेट में आ चुकी हैं। तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर और गणेश आचार्य पर बदसलूकी के आरोप लगाए। 






इसके बाद कंगना रनौत जैसी आज के दौर की बड़ी स्टार ने फिल्म ‘क्वीन’ के डायरेक्टर विकास बहल पर आरोप लगाए। इस पर उनके और सोनम कपूर के बीच बयानबाजी भी हुई। यह मामला अभी चल ही रहा था कि शो रायटर विनीता नंदा ने ‘संस्कारी बाबूजी’ के नाम से मशहूर आलोक नाथ पर गंभीर आरोप लगा दिए। 
मोदी सरकार में मंत्री एमजे अकबर पत्रकारिता से सियासत में आए। उनके जर्नलिज्म कॅरियर के दौरान साथ काम करने वाली महिलाओं ने उन पर आरोप लगाए तो कांग्रेस ने अकबर से सफाई मांगी। ऐसा ना होने पर इस्तीफे की मांग की। बहरहाल, भारत में MeToo से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। यहां हम आपको एेसे कुछ मामलों के बारे में अपडेट्स दे रहे हैं।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment