जब तैमुर पहुंचे नानी के पास







एक ओर जहां आज प्रियंका की सगाई की खबर छाई हुई है तो वहीं भला छोटे नवाब तैमूर सुर्खियां बटोरने में पीछे कैसे रहने वाले थे। एक बार फिर सैफ और करीना के लाडले तैमूर अली खान की एक्टिविटीज मीडिया के कैमरे में कैद हुई हैं। तैमूर हैं भी इतने क्यूट की उनकी पॉपुलरिटी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।

तैमूर अली खान जहां कहीं भी जाते हैं ऐसा लगता है पेपराजी पहले से वहां मौजूद होते हैं। दरअसल, तैमूर अपनी नानी बबीता के घर गए थे। ऐसे में भला फोटोग्राफर्स उन्हें अपने कैमरे में कैद करने से कैसे चूकते।
कैमरा देखकर छोटे नवाब के चेहरे की मुस्कान बढ़ गई और तैमूर खिलखिलाने लगे। इस दौरान तैमूर ने रेड कलर की टीशर्ट और जींस पहन रखी थी। उनके हाथ में पानी की बोतल भी थी जिसे पीते हुए उनके टीशर्ट पर पानी गिर गया।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment