"प्रियंका " ने " दीपिका " को नहीं किया इनवाइट पार्टी में .......नहीं गये रणवीर भी













बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्र‍ियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी और सगाई पार्टी हाल ही में चर्चा में बनी हुई है। इस पार्टी में आलिया भट्ट से लेकर अंबानी परिवार समेत बॉलीवुड के जगत के खास लोगों ने शिरकत की थी। लेकिन इस खास मौके पर बॉलीवुड की शानदार एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण नहीं दिखाई दीं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस खास पार्टी में प्र‍ियंका चोपड़ा ने दीपिका इनवाइट नहीं किया था।18 अगस्त को हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई और रोका सेरेमनी खूब सुर्खियों में रही। उससे भी ज्यादा सुर्खियां बटोरी रात में हुई पार्टी ने जिसमें प्रियंका ने निक को अपने बॉलीवुड के दोस्तों से मिलवाया। पार्टी में आलिया भट्ट, प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा, अंबानी परिवार, अर्पिता खान और आयुष शर्मा जैसे कई सेलेब नजर आए।



लेकिन इस पार्टी में प्रियंका के एक खास दोस्त नजर नहीं आए। हम बात कर रहे हैं पीसी के को-स्टार रणवीर सिंह की जिनके साथ प्रियंका 'गुंडे', 'दिल धड़कने दो' और 'बाजीराव-मस्तानी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ऐसे में प्रियंका की इस पार्टी में रणवीर का आना तो लाजिमी था, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी ने यहां कई सवाल खड़े कर दिए। कही इसकी वजह रणवीर की लेडी लव दीपिका पादुकोण तो नहीं

आपको बता दें, दोनों मीडिया के सामने बैस्ट फ्रेंडस की तरह नजर आती थी। मगर प्र‍ियंका के दीपिका को पार्टी में नहीं बुलाने से दोनों के अच्छे नजर आने वाले र‍िलेशन पर सबको हैरानी हो रही है। 

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment