मर्डर के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार।

कोंच-उरई○ मुंसिफ के सामने किरायेदार की हत्या में नामजद दो नाबालिग भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस हत्याकांड में गिरफ्तार किये गये पुत्रों की मां भी अभियुक्त है।
मालूम हो कि मुंसिफ न्यायालय के सामने नया गांधी नगर इलाके में पुष्पा देवी के मकान में बतौर किरायेदार रह रहे ग्राम सुढ़ार निवासी बुद्ध सिंह निरंजन की गोली मारकर 12 अक्टूबर को हत्या कर दी गयी थी कि वह महिला मकान मालिक के बार-बार कहने पर भी मकान खाली नहीं कर रहा था कुछ समय बख्त मांग रहे था।
इसी बात को लेकर अक्सर बुद्ध सिंह का झगड़ा महिला मकान मालिक तथा उसके पुत्रों से होता था। 12 अक्टूबर को भी दोनों का झगड़ा हुआ जिससे क्रोध में आकर महिला मकान मालिक पुष्पा के पुत्र वीरू व उत्तम ने तमंचे से गोलियां बरसा दी जिससे वह घायल हो गया। बुद्ध सिंह की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। पुलिस आज हत्या में नामजद वीरू और उत्तम को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से पुलिस ने एक 315 बोर व 12 बोर का तमंचा बरामद किया है। कोतवाल रूद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी इस घटना में और गिरफ्तारी हो सकती है। फिलहाल जांच चल रही है। घटना में शामिल सभी अभियुक्त जेल की सलाखों में होगें।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment