पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शनिवार रात चले अभियान

बाराबंकी : पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शनिवार रात चले अभियान में वांछित व वारंटी सहित कुल 97 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें साढ़े तीन वर्षों से फरार चल रहे इनामिया बदमाश भी शामिल है। जो मूल रूप से फैजाबाद जिले का निवासी था और टिकैतनगर थाने से वांछित था।

शनिवार रात जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एसपी अब्दुल हमीद के आदेश पर चले इस अभियान में कुल 45 वारंटी गिरफ्तार हुए। जबकि फरवरी 2012 से टिकैतनगर थाने में दर्ज एक मुकदमें फरार चल रहा फैजाबाद जिले के रूदौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हसनापुर निवासी जंग्गे उर्फ जंग बहादुर को पुलिस ने इसी अभियान में गिरफ्तार किया है। इसके अतरिक्त 36 और वांछित अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। इसी क्रम में जिले भर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 120 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। वहीं सफदरगंज पुलिस ने एक युवक को 200 ग्राम मारफीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि समय-समय पर यह अभियान चलाया जाता है। फिलहाल वर्तमान में इसे आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर विशेष तौर पर चलाया जा रहा है।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment