जागेश्वर मंदिर का होगा जीर्णोद्धार होगा

मंदसौर | नगर के नीमचौक स्थित प्राचीन जागेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों का सुधार कर पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा। सांसद सुधीर गुप्ता ने मंदिर की महाआरती में कहा नगर के ऐसे प्राचीन शिव मंदिरों के लिए योजना बनेगी। महाआरती भाजपा जिला महामंत्री अनिल कियावत, नगर अध्यक्ष नरेश चंदवानी, मुकेश खिमेसरा, अरविंद सारस्वत ने की। समाजसेवी बंशीलाल टांक, अरुण शर्मा, भूपेश जैन, तरुण हाड़ा, कैलाश सोलंकी, सुनील शर्मा मौजूद थे।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment