अर्जुन मलाईका ने लगाई अपने रिश्ते पे मोहर ! क्या दूल्हा बनेंगे अर्जुन ?

मुंबई. 





बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के बीच क्‍या चल रहा है ये अब किसी से छ‍िपा नहीं हैं। अर्जुन कपूर 12 साल बड़ी अभि‍नेत्री  मलाइका अरोड़ा से इश्‍क फरमा रहे हैं। प‍िछले कुछ दिनों से दोनों स‍ितारे खुलेआम साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि रिलेशन की खबरों पर दोनों में से किसी ने कोई ट‍िप्‍पणी नहीं की है लेकिन ताजा तस्‍वीर इस रिश्‍ते की सच्‍चाई बयां करती है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ये फोटो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 
'तुम लाख छुपाओ प्‍यार मगर, दुनिया को पता चल जाएगा' गाना इस वक्‍त अर्जुन कपूर और मलाइका पर लागू हो रहा है। हाल ही में जो तस्‍वीर सामने आई है वो एक पार्टी की है जिसमें अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के साथ सोफे पर बैठे हैं। तस्‍वीर में मलाइका अर्जुन के इतने करीब बैठी हैं कि हवा भी उन दोनों के बीच ने न गुजर पाए।
ये तस्‍वीर महीप कपूर ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसमें मलाइका की बेस्ट फ्रेंड्स करीना कपूर खान, अमृता सिंह, सीमा खान, सोफी चौधरी भी नजर आ रही हैं। दोनों की तस्वीर देख इनके बीच का प्यार साफ झलक रहा है। कुछ वक्‍त पहले ही दोनों स‍ितारे मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्‍पॉट किए गए थे। इस दौरान फैंस की भीड़ से अर्जुन कपूर ने मलाइका को स‍िक्‍योर किया था। 
जल्‍द कर सकते हैं शादी! 
कलर्स चैनल पर इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले एपिसोड में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक संग नजर आए। इस शो का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें अर्जुन कपूर मलाइका का हाथ पकड़ कर स्‍टेज पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बात से साफ जाहिर है कि दोनों जमाने से छुप कर मिलने मिलाने की बजाय अपने रिश्‍ते को सभी के सामने लाना चाहते हैं। कार्यक्रम में एक दूसरे का हाथ थाम लेना इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि जल्‍द ही फैंस को दोनों की तरफ से गुड न्‍यूज मिल सकती है। 

अरबाज से तलाक के बाद आए करीब
बॉलीवुड में आइटम नंबर्स के ल‍िए पहचानी जाने वालीं मलाइका अरोड़ा ने 2017 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक ले लिया था। तकरीबन 20 साल तक अरबाज के साथ रहने वाली मलाइका एक बेटे की मां भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका और अरबाज ने एक दूसरे को काफी वक्‍त तक डेट किया था। मलाइका और अरबाज की मुलाकात एक कॉफी प्रोडक्‍ट के ऐड के स‍िलस‍िले में हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। काफी समय साथ ब‍िताने के बाद फाइनली 1998 में दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी चुन ल‍िया था।


CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment