पुतिन का भारत दौरा!

नई दिल्ली. 







भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय वार्ता का 19वां दौर शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसमें शिरकत की। इस दौरान दोनों ने देश रक्षा समेत कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। बातचीत के बाद संयुक्त बयान जारी किया गया। इसके पहले गुरुवार रात पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। दोनों देशों ने रक्षा इतिहास के बेहद अहम समझौते (S-400 डील) पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका की आपत्ति को भारत नजरअंदाज कर चुका है। बता दें कि 2012 से 2017 के बीच भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है। इसमें भी रूस का हिस्सा 62 फीसदी है। अमेरिका 15 और इजराइल 11 प्रतिशत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देश कुल 20 समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। इनमें ऑयल और गैस से जुड़े समझौते भी शामिल हैं।गुरुवार को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं. इस दौरान रूस के साथ एस-400 वायु प्रतिरक्षा प्रणाली सौदे पर समझौता हो सकता है. पुतिन अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. दोनों नेता ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के मद्देनजर कच्चे तेल की स्थिति समेत विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं. इसके साथ ही डिफेंस सेक्टर को छोड़कर भारत और रूस अन्य सेक्टर में भी महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं.

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment