फिल्मकार कल्पना लाज़मी का निधन

मुंबई। 



रविवार की सुबह बॉलीवुड के लिए एक बुरी ख़बर लेकर आयी। प्रख्यात फ़िल्मकार कल्पना लाजमी का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया है। वह 64 साल की थीं। गौरतलब है कि लाजमी की किडनी और लीवर में गंभीर समस्या थी। 2017 में ही उन्हें किडनी के कैंसर का पता चला था।
कहा जा रहा है कि उनके ये दोनों अंग काम करना बंद कर चुके थे। लाजमी एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थीं। वह रियलिस्टिक फ़िल्में बनाने के लिये जानी जाती थीं। उनकी फ़िल्में आमतौर पर महिलाओं पर केंद्रित रहती थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फ़िल्मों में 'रूदाली', 'दमन', 'दरमियान' आदि शामिल हैं। बतौर निर्देशक लाजमी की आखिरी फ़िल्म 2006 में प्रदर्शित ‘चिंगारी’ थी। यह फ़िल्म भूपेन हजारिका के उपन्यास ‘द प्रॉस्टीट्यूट एंड द पोस्टमैन’ पर आधारित थी।

कल्पना लाजमी ने श्याम बेनेगल के साथ सहायक निर्देशक के रूप में अपना सफर शुरू किया था। एक डायरेक्टर के रूप में उनकी पहली फ़िल्म थी- 'एक पल'। यह फ़िल्म 1986 में आयी थी। इस फ़िल्म में शबाना आज़मी और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे।

CONVERSATION

0 comments:

Post a Comment